उत्तर प्रदेश के अमेठी पुलिस ने टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर उसमें केमिकल मिलाकर मिलावटी पेट्रोल बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. कमरौली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में उतेलवा बाईपास स्थित अर्द्धनिर्मित रया एग्रो फैक्ट्री से 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए और 1 बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया. 

Continues below advertisement

मौके से 12 ड्रम केमिकल, 10 ड्रम पेट्रोल, 2 टैंकर, पंपिंग सेट और पाइप बरामद हुए. बरामद माल की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.

Continues below advertisement

                                                                                                                                                                                                                                                                                 

एग्रो फैक्ट्री के अंदर बना रहे नकली ईंधन 

एसपी सरवणन टी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कमरौली पुलिस और स्वाट टीम ने बड़ी सफलता हासिल की. देर रात चेकिंग के दौरान कमरौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उतेलवा बाईपास के पास स्थित अर्द्धनिर्मित रया एग्रो फैक्ट्री के अंदर कुछ लोग पेट्रोल में केमिकल मिलाकर नकली ईंधन बना रहे हैं. सूचना पर कमरौली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम और स्वाट टीम ने फैक्ट्री को घेर लिया.

यह भी पढ़ें: WATCH: यूपी के सियासत से जुड़ा दिलचस्प वीडियो, PM मोदी ने संजय निषाद को दी झालमुड़ी की प्लेट

मौके से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए अभियुक्त राहुल पुत्र नागेश्वर पासी निवासी यूपीएसआईडीसी कॉलोनी कठौरा,सत्येन्द्र कुमार प्रजापति निवासी पूरे सुचित मजरे महोना,आशीष सोनी निवासी लखनऊ और जैफ खान निवासी कमरौली है जबकि एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार निगरानी में लिया गया. तलाशी में 12 ड्रम केमिकल और 10 ड्रम पेट्रोल कुल 4400 लीटर बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है. 

इसके अलावा 2 छोटे टैंकर वाहन संख्या यूपी 41 एटी 2194, यूपी 32 जेडएन 8660.1 पंपिंग सेट और 2 प्लास्टिक की पाइप भी जब्त की गईं. बरामद माल और वाहनों के कागजात अभियुक्त नहीं दिखा सके जिसे सीज कर दिया गया है.

कुलदीप शुक्ला है मुख्या लीडर 

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि इनका मुख्य लीडर कुलदीप शुक्ला है. ये लोग टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर उसमें केमिकल मिलाकर फैक्ट्रियों में ऊंचे दामों पर बेच देते थे. इससे होने वाले मुनाफे को आपस में बांट लेते थे. पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. फरार मुख्य सरगना कुलदीप शुक्ला की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: Haridwar News: रुड़की में दिनदहाड़े गैंगवार से हड़कंप, जेल के सामने चलीं ताबड़तोड़ गोलियां