UP Nikay Chunav 2023 Voting Highlights: यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, 38 जिलों में कुल 53 फीसदी मतदान
UP Nikay Chunav 2023 Highlights: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 38 जिलों में वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है. राज्य के बीच 38 जिलों में 1.92 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालें जा रहे हैं.

बैकग्राउंड
UP Civic Polls 2nd Phase Voting Highlights: उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत राज्य के 38 जिलों में गुरुवार को मतदान हो रहा...More
यूपी निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण में कुल 38 जिलों में वोटिंग हुई, इस चुनाव में कुल 53 फीसदी मतदान हुआ. जिसमें कानपुर देहात में सबसे अधिक 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके बाद हमीरपुर में 66.9 प्रतिशत मतदान हुआ और संतकबीर नगर में 62.42 प्रतिशत मतदान हुआ.
यूपी निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण में कुल 38 जिलों में वोटिंग हुई, इस चुनाव में कुल 53 फीसदी मतदान हुआ. जिसमें कानपुर देहात में सबसे अधिक 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके बाद हमीरपुर में 66.9 प्रतिशत मतदान हुआ और संतकबीर नगर में 62.42 प्रतिशत मतदान हुआ.
शाहजहांपुर जिले में 12 निकायों के लिए सम्पन्न हुए चुनाव में कुल 55.48 प्रतिशत मतदान हुआ. जिसमें शाहजहांपुर नगर निगम में कुल 50.78 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके साथ ही नगर पालिका पुवायां में कुल 66.67 प्रतिशत मतदान हुआ. नगर पालिका तिलहर में कुल-60.34 प्रतिशत मतदान हुआ. नगर पालिका जलालाबाद में कुल-61.50 प्रतिशत मतदान हुआ. नगर पंचायत कलान में कुल-54.02 प्रतिशत मतदान हुआ. नगर पंचायत खुदागंज में कुल-62.27 प्रतिशत मतदान हुआ. नगर पंचायत खुटार में कुल-64.65 प्रतिशत मतदान हुआ. नगर पंचायत बण्डा में कुल-56.98 प्रतिशत मतदान हुआ. नगर पंचायत कांट में कुल-65.87 प्रतिशत मतदान हुआ. नगर पंचायत कटरा में कुल-53.74 प्रतिशत मतदान हुआ. नगर पंचायत अल्लाहगंज में कुल-73.09 प्रतिशत मतदान हुआ. नगर पंचायत निगोही में कुल-56.40प्रतिशत मतदान हुआ.
मेरठ में शाम 6 बजे तक 50.91% मतदान हुआ है, नगर निगम क्षेत्र में 45.68% मतदान हुआ. वहीं सरधना नगर पालिका सीट पर 61.07%, मवाना में 57.53% मतदान, करनावल नगर पंचायत में 67.52%, परीक्षितगढ़ में 65.34%, लावण में 65.27% मतदान हुआ. वहीं हस्तिनापुर नगर पंचायत में 61. 48%, सिवालखास में 73.30%, बहसूमा में 68.52%, खरखौदा में 76.33% मतदान हुआ और दौराला नगर पंचायत में 66.82%, फलावदा में 67.25%, किठौर में 74.53% मतदान हुआ. इसके अलावा शाहजहांपुर नगर पंचायत में 63.23%, हर्रा में 77.94% और खिवाई नगर पंचायत मे 73.89 प्रतिशत मतदान हुआ.
अयोध्या नगर निगम में 47.89% मतदान हुआ है, इसके साथ ही नगर पालिका परिषद रुदौली में 59.33% मतदान हुआ. वहीं नगर पंचायत गोसाईगंज में 66.79%, नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा में 64.72%, नगर पंचायत बीकापुर में 65.12%, नगर पंचायत कुमारगंज में 69.30%, नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज में 66.19% और नगर पंचायत मां कामाख्या में 51.79% मतदान हुआ.
यूपी निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण में 38 जिलों में वोटिंग हुई, अब सभी जिलों में वोटिंग शाम 6 बजे के बाद खत्म हो गई है. इसी बीच कन्नौज में कुल मतदान प्रतिशत का आंकड़ा सामने आया है, जिसके अनुसार कन्नौज में कुल मतदान प्रतिशत 64.60% रहा.
कन्नौज नगर पालिका
कन्नौज-60.29%
छिबरामऊ-61.31%
गुरसहायगंज-60.88%
कन्नौज नगर पंचायत
तिर्वागंज-69.64%
सिकंदरपुर-72.40%
समधन-75.54%
सौरिख-74.67%
तालग्राम-73.73%
बाराबंकी नगरीय निकाय चुनाव में 5:00 बजे तक कुल 50.92% प्रतिशत मतदान हुआ.
नगर पालिका परिषद नवाबगंज - 37.62%
नगर पंचायत बंकी- 49.36 %
नगर पंचायत जैदपुर- 58.4 %
नगर पंचायत देवा- 61%
नगर पंचायत दरियाबाद- 59.41%
नगर पंचायत फतेहपुर- 55.08%
नगर पंचायत टिकैतनगर- 67.58%
नगर पंचायत बेलहरा- 74.99%
नगर पंचायत रामनगर - 64.82 %
नगर पंचायत रामसनेहीघाट- 67.31%
नगर पंचायत सतरिख-56.09%
नगर पंचायत सुबेहा- 61.78%
नगर पंचायत सिद्धौर- 67.38%
नगर पंचायत हैदरगढ़- 62.71%
पीलीभीत नगर पालिका में 50.02%
पूरनपुर नगर पालिका में 66.58%
बीसलपुर नगर पालिका में 56.46%
पकड़िया नौगवां में 58.10%
जहानाबाद नगर पंचायत में 76.54%
न्यूरिया हुसैनपुर में 72.74%
बरखेड़ा नगर पंचायत में 73.04%
गुलड़िया भिण्डारा में 75.63%
कलीनगर नगर पंचायत में 76.38%
बिलसंडा नगर पंचायत में 63.07%
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर रखी गई मत पेटिकाओं की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. कौशांबी के अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया, ‘‘हेड कांस्टेबल राजीव सिंह (46) की ड्यूटी भरवारी नगर पालिका परिषद के भवंस मेहता महाविद्यालय में मत पेटिकाएं रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाई गई थी. वह परिसर में ही रह रहे थे.’’
यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में वोटिंग जारी है. तीन बजे तक 40.80 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जिसमें सबसे अधिक बागपत में 53.96 प्रतिशत मतदान हुआ है और सबसे कम मतदान कानपुर नगर में 32.84 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 53.29 प्रतिशत, मेरठ में 41.49 प्रतिशत, बुलंदशहर में 52.27 प्रतिशत और बरेली में 36.95 प्रतिशत मतदान हुआ है.
हापुड़ निकाय चुनाव में दूसर चरण की वोटिंग जारी है और यहां पर तीन बजे तक 53.93 प्रतिशत मतदान हो चुका है. जिसमें हापुड़ में 41.00 प्रतिशत, पिलखुवा 52.00 प्रतिशत, गढ़मुक्तेश्वर में 51.91 प्रतिशत और नगर पंचायत बाबूगढ़ में 67.71 प्रतिशत मतदान हुआ है.
बलिया नगर निकाय चुनाव में शाम 3 बजे तक 45.35% मतदान हो चुका है. जिसमें में बलिया में 38.18%, रसड़ा में 51.87%, चितबडागांव में 53.49%, नगरा में 43.32%, बेल्थरा में 52.63%, सिकंदरपुर में 48.81%, मनियर में 45.84%, बांसडीह में 47.18%, सहतवार में 49.08%, रेवती में 50.57%, बैरिया में 46.56% और रतसर कलां में 44.44% मतदान हो चुका है.
एटा जनपद में 4 नगर पालिका परिषद और 6 नगर निकाय के लिये सुवह 3 बजे तक 46.68 फीसदी मतदान हुआ है. जिसमें नगर पालिका परिषद की बात की जाए तो अलीगंज में 52.55 प्रतिशत, एटा में 37.21 प्रतिशत, जलेसर में 49.72 प्रतिशत, मारहरा में 56.53 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके अलावा नगर पंचायतों की बात की जाए तो अवागढ़ में 55.41 प्रतिशत, जैथरा में 55.28 प्रतिशत, मिरहची में 57.93 प्रतिशत, निधौली कला में 61.32 प्रतिशत, राजाका रामपुर में 49.38 प्रतिशत और सकीट में 62.80 प्रतिशत मतदान हुआ है.
यूपी निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण में पीलीभीत में भी वोटिंग हो रही है. पीलीभीत में तीन बजे तक 50.48 प्रतिशत मतदान हो चुका है, तीन बजे तक पीलीभीत नगर पालिका में 41.76%, पूरनपुर नगर पालिका में 45.90%, बीसलपुर नगर पालिका में 36.80%, पकड़िया नौगवां में 43%, जहानाबाद नगर पंचायत में 41.24%, न्यूरिया हुसैनपुर में 41.64%, बरखेड़ा नगर पंचायत में 48.22%, गुलड़िया भिण्डारा में 59.17%, कलीनगर नगर पंचायत में 41.25% और बिलसंडा नगर पंचायत में 43.76% मतदान हो चुका है.
यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग अलीगढ़ में भी हो रही है, यहां पर तीन बजे तक 38.61 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिसमें अलीगढ़ नगर निगम में 34 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद- खैर में 50 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अतरौली में 51 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
गाजियाबाद के मोदीनगर में पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं. इस मामले को लेकर एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने कहा कि इनके खिलाफ मुकदमा लिखा गया है कि प्रत्याशी के साथ दारू बंटवा रहे थे.
यूपी निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी है. इसी बीच एक बजे तक का मतदान प्रतिशत भी सामने आ गया है, सबसे ज्यादा बस्ती में 44.14 फीसदी मतदान हुआ है. इसके साथ ही सबसे कम कानपुर नगर में 23.51 फीसदी मतदान हुआ है.
यूपी नगर निकाय चुनाव और अखिलेश यादव द्वारा शाइस्ता परवीन का बचाव किए जाने पर यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का बड़ा बयान आया है. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में बीजेपी यूपी में रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करेगी. मोदी-योगी के नाम और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जनता ने बीजेपी को एकतरफा आशीर्वाद दिया है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि निकाय चुनाव में बेहतर नतीजे आएंगे. योगी आदित्यनाथ ने बेहतर काम किया है. अखिलेश यादव को सभी शहरों में गंदगी इसलिए दिखती है क्योंकि उनके दिमाग मे गंदगी है, उसे साफ करें. निकाय चुनाव हो या यूपी में हुए उपचुनाव जब 13 मई को नतीजे आएंगे तो बीजेपी के पक्ष में ही होगा.
अमेठी में निकाय चुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक वोटिंग- 37.35%
नगर पालिका परिषद
गौरीगंज- 38.78%
जायस- 36.58%
अमेठी- 32.18%
मु0 खाना- 44.86%
गौतम बुद्ध नगर में निकाय चुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक वोटिंग- 42.44%
दादरी- 34.13%
दनकौर- 40%
बिलासपुर- 46.20%
जेवर- 46.7%
जहांगीरपुर- 45.2%
मिर्जापुर में निकाय चुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक वोटिंग- 30.63%
मिर्जापुर- 27.78%
चुनार- 41.93%
अहरौरा- 42.82%
कछवा- 28.67%
मेरठ के वार्ड 58 के बीजेपी प्रत्याशी अंशुल गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया है. निर्दलीय प्रत्याशी सुमित को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगा रहे थे. थाना सिविल लाइन पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया है.
गौतमबुद्ध नगर में सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा 28.23% वोटिंग हुई है. जबकि दूसरी ओर कानपुर नगर में सबसे कम 14.27% वोट पड़े हैं.
बीएसपी प्रत्याशी हशमत मलिक ने मतदान किया. आरटीओ के मतदान केंद्र पर मतदान किया. उन्होंने कहा, "बीजेपी से मुकाबला है, सपा कहीं टक्कर में नहीं, हाथी की हर तरफ चिंघाड़ सुनाई दे रही है."
औरैया में सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत- 25.36%
नगर पालिका परिषद औरैया- 23.02%
नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर- 25.07%
नगर पंचायत अटसू - 25.30%
नगर पंचायत अछल्दा- 27.50%
नगर पंचायत बिधूना- 28.48%
नगर पंचायत दिबियापुर- 24.75%
नगर पंचायत फफूंद- 23.46%
चित्रकुट में सुबह 11 बजे तक निकाय चुनाव के लिए वोटिंग- 23.75%
कर्वी- 19.51%
मानिकपुर- 22.88%
मऊ- 25.54%
राजापुर- 27.06%
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने निकाय चुनाव के लिये अपनी पत्नी हुशना सिद्दीकी के साथ मतदान किया. उन्होंने शहर के महिला डिग्री कॉलेज में बने मतदान केन्द्र में मतदान किया. इस दौरान नसीमुद्दीन ने पहले की अपेक्षा कांग्रेस के पक्ष में बेहतर परिणाम आने का दावा किया.
निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुबह 9 बजे तक वोटिंग फीसदी
शाहजहांपुर- 9.43%
संत कबीर नगर- 9.82%
सुल्तानपुर- 9.86%
सिद्धार्थ नगर- 9.63%
सोनभद्र- 10.28%
गौतमबुद्ध नगर में अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. इस चुनाव मे करीब 1 लाख 54 हजार 806 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे. चुनाव में कुल 272 प्रत्याशी मैदान में हैं.
सुबह 9 बजे तक यूपी निकाय चुनाव 2023 के लिए वोटिंग फीसदी
पीलीभीत- 12.25%
हाथरस- 9.52%
कासगंज- 11.45%
एटा- 13.46%
अलीगढ़- 6.93%
कानपुर नगर- 5.83%
कानपुर देहात- 10.98%
निकाय चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक वोटिंग फीसदी
मेरठ- 9.8%
हापुड़- 12.28%
गाजियाबाद- 4.27%
गौतम बुद्ध नगर- 11.22%
बागपत- 13.81%
बुलंदशहर- 12.36%
बदायूं- 11.36%
शाहजहांपुर- 9.4%
बरेली-9%
उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण में गौतमबुद्ध नगर की एक नगर पालिका परिषद और चार नगर पंचायतों के वोटिंग हो रही है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी देखी गयीं हैं.
आजमगढ़ में निकाय चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 9.61% वोटिंग
सबसे अधिक नगर पंचायत महाराजगंज में 13. 09%
सबसे कम नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में 7.30 %
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में 7.54% मतदान
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में 12.62%
अमेठी में निकाय चुनाव से लिए सुबह 9 बजे तक वोटिंग- 10.71%
नगर पंचायत
गौरीगंज- 11.69%
जायस- 10.41%
अमेठी- 09.25%
खाना- 11.34%
वोटिंग के दौरान गाजियाबाद में झड़प हुई है. बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और बीएसपी नेता अशद अली के बीच ये झड़प हुई है.
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गौतम बुद्ध नगर में सुबह 9 बजे तक 11.22% पड़े वोट
नगर पालिका परिषद
दादरी- 10.3%
दनकौर- 11.7%
बिलासपुर-14.2%
जेवर- 09.2%
जहांगीरपुर- 10.7%
बीजेपी उम्मीदवार अर्चना वर्मा ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज करने का भरोसा जताते हुए कहा, ‘‘प्रचार अच्छा रहा है और मुझे मेयर की सीट जीतने का पूरा भरोसा है. इस चुनाव में मुख्य मुद्दा विकास का है.’’ सपा का मेयर प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद पार्टी छोड़ने के कारण के बारे में पूछे जाने पर वर्मा ने कहा, ‘‘सपा के लोगों ने अलग-अलग गुट बना लिए थे और वे मुझे हराने की साजिश रच रहे थे.’’
शाहजहांपुर में मेयर पद के लिए बीजेपी ने अर्चना वर्मा को जबकि सपा ने माला राठौर को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है. अर्चना को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन उन्होंने उसके फौरन बाद सभी को चौंकाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया.
उत्तर प्रदेश के तीन अहम मंत्रियों के गढ़ शाहजहांपुर का पहला मेयर बनकर इतिहास रचने की होड़ लगी है. शाहजहांपुर को नगर निगम का दर्जा दिया है और यहां पहली बार मेयर पद का चुनाव हो रहा है.
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. वोटिंग के लिए बूथों पर मतदाताओं का हुजूम उमड़ा है. हालांकि कई जगहों पर EVM खराब होने से मतदान रुका हुआ है.
राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ एटा के जीजीआईसी मतदान केंद्र पर पहुंचकर पहला वोट डाला है. हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि एटा सहित पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सांप्रदायिक पार्टियां हैं.
मेरठ मेयर और नगर निगम के 90 वार्डो में ईवीएम से वोटिंग हो रही है. मेरठ नगर निगम में 12 लाख 50 हजार के करीब मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे. नगर पालिका और नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से वोट डाले जा रहे हैं. मेरठ में 16 पिंक बूथ बनाए गए हैं.
कासगंज में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के आधार पर वोट डालने आईं महिलाओं को वोट डालने से रोक दिया है. यहां नवाब तरौरा बूथ पर ये मामला सामने आया है.
सपा मेयर प्रत्याशी सीमा प्रधान के मतदान किया है. सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी मतदान किया. पति पत्नी दोनों एक साथ मतदान करने पहुंचे थे.
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में प्रदेश के सात नगर निगमों के महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि इन सात नगर निगमों में पार्षद के 581 पद के लिए 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं.
योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने निकाय चुनाव में सुबह करीब सात बजे अपना पहला वोट डाला. इस दौरान वहां व्यवस्था को लेकर कार्मिकों से मंत्री नाराज बताए जा रहे हैं.
योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रताप एनक्लेव स्थित पोलिंग बूथ पर अपना पहला वोट डाला. इस दौरान वहां व्यवस्था को लेकर कार्मिकों से मंत्री नाराज बताए जा रहे हैं.
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार दूसरे चरण के तहत राज्य के 38 जिलों में 1.92 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे. इसके लिए राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है.
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. राज्य के 38 जिलों में आज वोटिंग हो रही है. इन जिलों में शाम सात बजे तक वोटिंग होगी.
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने वोटिंग से पहले ट्वीट कर लिखा, "पहले मतदान, फिर जलपान. उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए आज हो रहे द्वितीय चरण के मतदान में सभी सम्मानित मतदाता भाइयों एवं बहनों से आग्रह करता हूँ कि अपने क्षेत्र के उत्तम विकास, बेहतर सुशासन एवं समृद्धि के लिए अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार पर प्रयोग अवश्य करें. धन्यवाद."
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के पहले चरण के तहत गत चार मई को मतदान हुआ था. चुनाव परिणामों की घोषणा आगामी 13 मई को की जाएगी.
निकाय चुनाव के लिए प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सत्तारूढ़ बीजेपी के प्रमुख नेताओं और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी. चुनाव प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो गया.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उ.प्र. नगर निकाय चुनाव-2023 का आज अंतिम चरण है. सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें. मतदान जरूर करें. आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा. ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान."
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, कानपुर देहात और अमेठी समेत 38 जिलों में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा.
- हिंदी न्यूज़
- राज्य
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
- UP Nikay Chunav 2023 Voting Highlights: यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, 38 जिलों में कुल 53 फीसदी मतदान