उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में बीजेपी को लेकर एक ऐसा बयान दिया जो यूपी की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गोरखपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी से नाराजगी जाहिर की और गठबंधन तोड़ने की भी बात की. अब बीजेपी से नाराजगी के बीच कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आज गुरुवार (28 अगस्त 2025) को उपमुख्यमंत्रीब्रजेश पाठक से मुलाकात की है.
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने डिप्टी सीएमब्रजेश पाठक से मुलाकात की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर की हैं. एक्स पर किए पोस्ट में संजय निषाद ने लिखा-"आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रीब्रजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश की समृद्धि, विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई. आज का नया उत्तर प्रदेश प्रगति पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. संयुक्त प्रयास से हमें देश में अपने प्रदेश को हर क्षेत्र में नंबर एक पर लाना है."
वहींडिप्टीसीएमब्रजेशपाठकनेभीइसमुलाकातकोलेकरएक्सपरपोस्टकरतेहुएलिखा-"आजआवासपरमंत्री, उत्तरप्रदेशसरकार डॉ० संजयनिषादसेशिष्टाचारभेंटकरप्रदेशकीसमृद्धि, विकासएवंजनहितसेजुड़ेविभिन्नमहत्वपूर्णविषयोंपरव्यापकचर्चाहुई.आजकानयाउत्तरप्रदेशप्रगतिपथपरतेजीसेआगेबढ़रहाहै.संयुक्तप्रयाससेहमेंदेशमेंअपनेप्रदेशकोहरक्षेत्रमेंनंबरएकपरलानाहै."
फायदा नहीं मिल रहा है, तो गठबंधन तोड़ दें- संजय निषाद
बता दें कि गोरखपुर में प्रेस कॉनफ्रेंस करते हुए संजय निषाद ने कहा था कि बीजेपी को लगता है कि हम लोगों से फायदा नहीं मिल रहा है, तो गठबंधन तोड़ दें, बाहरी नेताओं से क्यों हम लोगों को उल्टा-सीधा बुलवाते हैं. उन्होंने कहा कि साल 2024 के चुनाव में हमें कुछ नहीं मिला लेकिन, अब देखते हैं कि 2027 में क्या होता है. हमें भीख मांगने की जरूरत नहीं है. वहीं उनका कहना है कि निषाद समाज की नाराजगी के कारण बीजेपी को 43 सीटों का नुकसान हो सकता है, उन्होंने बीजेपी से अपने सहयोगियों पर विश्वास और सम्मान बनाए रखने को कहा.
