उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीटों के फैसले को लेकर कहा कि सीटें बढेंगी न कि घटेंगी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि एनडीए की हैट्रिक लगने जा रही है.

Continues below advertisement

अनुप्रिया पटेल एबीपी लाइव के कार्यक्रम 'मोदी इरा 25' में गठबंधन में सीटों के सवाल पर जवाब दे रहीं थीं. उन्होंने कहा कि अभी सीटों का फैसला हुआ नहीं है, लेकिन सीटें घटने की बजाय बढ़ती हैं. उन्होंने जोर देकर कहा, "मैं ये दावे के साथ कह रही हूं कि यूपी में एनडीए की हैट्रिक लगने जा रही है." इसके साथ ही कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी आग, एक के बाद एक कई धमाके

Continues below advertisement

2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के दुष्प्रचार को जिम्मेदार ठहराया 

जीत के दावे के सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने 2024 में एनडीए की हार को स्वीकारा और कहा कि विपक्ष ने जो संविधान और आरक्षण का नैरेटिव बनाया उसे हम सही से संभाल नहीं पाए. जो हमारी गलती थी. लेकिन 2024 का चुनाव अलग था, वो इस बार नहीं चलेगा. इसके साथ ही उन्होंने 2027 से पहले विपक्ष के चुनाव हाइजैक के आरोपों पर कहा कि एक बार दुष्प्रचार में विपक्ष को कुछ लाभ मिला, लेकिन उसके बाद ये चुनाव नहीं जीत सके. इसलिए 2027 में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

अलग पूर्वांचल पर रखी राय 

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा अलग पूर्वांचल राज्य की मांग उठाने पर उन्होंने कहा कि ऐसी मांगे पहले भी उठीं हैं. लेकिन ये केंद्र सरकार तय करती है राज्य सरकार के प्रस्ताव पर. जबकि इस तरह का कोई प्रस्ताव फिलहाल अभी नहीं है. अनुप्रिया पटेल ने कार्यक्रम में मोदी सरकार की स्वास्थ्य योजना में मिल रहे लाभों के बारे में बताया और प्रधानमंत्री के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए.

यह भी पढ़ें: 'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज