उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर अब स्थिति साफ हो गयी है. समाजवादी पार्टी द्वारा तीसरे उम्मीदवार के न उतारने के फैसले के बाद राष्ट्रीय लोकदल ने सपा पर तंज कसा है. रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है.

Continues below advertisement

रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने लिखा, राष्ट्रीय लोकदल के 9 विधायक हैं, ताकत तो आज भैया जी ने देख ही ली होगी. हमरी बिना एक बार फिर समाजवादी पार्टी अपना एक और राज्यसभा उम्मीदवार नहीं भेज पाई. अब शायद समाजवादी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी समझ आ गया होगा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा पर चलने वाला दल है. राजनीति में संख्या ही नहीं, साथ खड़े रहने वाले सहयोगियों की ताकत भी मायने रखती है."

यह भी पढ़ें: अखिलेश के बागी विधायक बोले- सपा से राज्यसभा जाएगा 'परिवार' और 'व्यापार'

Continues below advertisement

उन्होंने आगे लिखा, "जो लोग अपनी विचारधारा और सिद्धांतों पर कायम रहते हैं, उनकी ताकत सिर्फ संख्या की मोहताज नहीं होती. सिद्धांतों पर खड़ी राजनीति की अपनी अलग ताकत होती है. जय जयंत जय रालोद."

सपा तीसरे उम्मीदवार के फैसले से पीछे हटी 

अब तक ये चर्चा थी कि सपा राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारेगी, क्योंकि उसने चार पर्चे ख़रीदे थे. जबकि बीजेपी ने आठ. विधायकों के गणित के हिसाब से बीजेपी 7 और सपा दो सीटों पर आसानी से जीत जाएगी. लेकिन मंगलवार सुबह अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट से स्पष्ट कर दिया कि सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने जा रही. उन्होंने लिखा था कि 'हमारी नजर तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है.'

बीजेपी ने सोमवार शाम को जारी की थी सूची 

बीजेपी ने सोमवार शाम को अपने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. जिसमें सभी नाम चौंकाने वाले थे. जो संभावित सूची की चर्चा थी उसमें से मात्र एक ही उम्मीदवार था. यही नहीं स्मृति ईरानी और कुमार विश्वास जैसे लोगों के नाम न होने पर भी सबको हैरानी हुई है. फिलहाल अब राज्यसभा की दस सीटों पर बीजेपी आठ और सपा दो सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: 'अपने पंसद के शख्स के साथ बेटी...', परिजनों की याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी