UP Board 12th Result 2022 Live: यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, इन वेबसाइट्स पर करें चेक
UP Board 12th Results 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों का इंतजार अंतत: खत्म हो गया है. 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं.आप up12.abplive.com पर नतीजे देख सकते हैं.
ABP LiveLast Updated: 18 Jun 2022 06:43 PM

बैकग्राउंड
UP Board 12th Results 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने की तारीख आखिरकार साफ कर दी गई है. आज यानी 18 जून 2022 दिन शनिवार को उत्तर...More
UP Board 12th Results 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने की तारीख आखिरकार साफ कर दी गई है. आज यानी 18 जून 2022 दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परिणाम जारी किए जाएंगे. दोनों कक्षा के परिणाम जारी होने के बीच कुछ देर का अंतर रहेगा. जहां यूपी बोर्ड दसवीं के परिणाम दोपहर दो बजे जारी होंगे, वहीं बारहवीं के शाम को चार बजे. कैंडिडेट्स रिजल्ट देखने के लिए इन वेबसाइट्स पर जा सकते हैं - upmsp.edu.in और upresults.nic.in इसके साथ ही यहां भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है - up10.abplive.com, up12.abplive.comमुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जारी हुई तारीख –बता दें कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को निर्देश दिए थे कि जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएं और उससे पहले परिणाम घोषित होने की तारीख साफ की जाए. बोर्ड ने ऐसा ही करते हुए यूपी बोर्ड नतीजों की तारीख और समय दोनों साफ कर दिए हैं.होगा छात्रों का फायदा –इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में 30 प्रतिशत सिलेबस की कटौती की गई थी लेकिन कई विषयों में इस हिस्से से भी प्रश्न पूछे गए. ऐसे में बोर्ड ने बाद में साफ किया कि जो प्रश्न सिलेबस से बाहर से आए हैं उनके लिए छात्रों को पूरे अंक दिए जाएंगे. इस केस में जिन्होंने गलत उत्तर लिखा या प्रश्न छोड़ा उन्हें भी पूरे अंक मिलेंगे.एसएमएस से देखें UP Board12th Result 2022 –उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया है. करीब 47 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. ऐसे में जब इतने सारे छात्र रिजल्ट देखने की कोशिश करते हैं तो कई बार वेबसाइट धीमी काम करने लगती है. ऐसे में आप एसएमएस से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए टाइप करें UP 10 या UP 12 और भेज दें 56263 पर.
यूपी की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद की छात्रा ने प्राप्त किया प्रदेश में दूसरा स्थान
यूपी की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा संस्कृति ठाकुर ने 97.50 प्रतिशत अंक पाकर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है