UP Ayodhya Assembly Election 2022 Prediction: अयोध्या विधान सभा सीट (UP Ayodhya Assembly) उत्तर प्रदेश की बहुत ही महत्वपूर्ण एवं बहुचर्चित विधान सभा सीट है. यहां पर प्रदेश की ही नहीं बल्कि पूरे देश की निगाहें लगी रहती हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा का कार्यकाल मई 2022 में समाप्त हो रहा है. हालांकि अभी उत्तर प्रदेश विधान सभा 2022 के चुनाव (UP Assembly Election 2022 ) की घोषणा नहीं हुई है. परंतु यह उम्मीद की जा सकती है कि यूपी विधान सभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) 14 मई 2022 के पहले करा लिए जाएं.
यूपी विधान सभा चुनाव 2017 (UP Assembly Election 2017) में बहुचर्चित विधान सभा सीट अयोध्या पर भारतीय जनता पार्टी के वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा के तेज नारायण पांडे उर्फ़ पवन पाण्डेय को पराजित कर जीत हासिल की थी. यूपी विधान सभा चुनाव 2022 में अयोध्या विधान सभा सीट से कौन जीतेगा? आइये जानें ज्योतिष की नजर से:-.
UP Assembly Election 2022- अयोध्या (275)विधानसभाक्षेत्रज्योतिषकीनजरमें
ज्योतिष के अनुसार, अयोध्या विधान सभा क्षेत्र का अ अक्षर मेष राशि के अंतर्गत आता है. अर्थात अयोध्या मेष राशि के तहत आयेगा. इस प्रकार मेष राशि की विधान सभा सीट अयोध्या के लिए यदि मीन, धनु, मिथुन, कर्क और सिंह राशि के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे तो इनके लिए यह चुनाव शुभ फलदायी हो सकता है. मेष राशि का प्रत्याशी भी अयोध्या विधान सभा से चुनाव लड़ सकता है. इनके लिए भी अयोध्या विधान सभा सीट शुभ हो सकती है. आइये जानें कि किस अक्षर के नाम वाले प्रत्याशी मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के अंतर्गत आयेंगे.
- मेष– चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
- मिथुन– का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
- कर्क– ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
- सिंह– मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
- धनु– ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
- मीन– दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
यूपीविधानसभाचुनाव 2017 मेंअयोध्याविधानसभासीटकेपरिणामपरएकनजर
अयोध्या (275) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है. वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में अयोध्या से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार वेद प्रकाश गुप्ता ने समाजवादी पार्टी (SP) के तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे को 50440 वोटों से पराजित किया था. यूपी विधान सभा चुनाव 2017 में अयोध्या विधान सभा सीट पर कुल 49.20 प्रतिशत वोट पड़े थे.
फैज़ाबाद संसदीयसीट: अयोध्या विधानसभा सीट फैज़ाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है. यहां के सांसद भारतीय जनता पार्टी के लल्लू सिंह हैं. इन्होंने समाजवादी पार्टी के आनंद सेन को 65477 मतों से हराया था.
यहभीपढ़ें:-
