उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है. एटीएस ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क के चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पकड़े गए सभी आरोपी पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर के रहने वाले हैं. ATS ने इनके पास से एक पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए हैं. जांच में सामने आया है कि संदिग्धों को लखनऊ में किसी सैन्य या पुलिस अधिकारी की हत्या करने का टास्क दिया गया था.

Continues below advertisement

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि ATS को इनपुट मिला था कि शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े कुछ युवक देश में आतंक फैलाने की साजिश रच रहे हैं. ये सेना या पुलिस के किसी प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की तैयारी में थे. नेटवर्क के सक्रिय सदस्य राना भाई के निर्देश पर आरोपियों को लखनऊ भेजा गया था.

हत्या का वीडियो बनाकर भेजने के निर्देश

यूपी ATS की टीम ने अमृतसर निवासी गगनदीप सिंह (26), रजत कुमार (19), गुरदासपुर निवासी क्रिश (21) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों से पूछताछ के कई बड़े खुलासे हुए है. आरोपियों ने पाकिस्तान में बैठे राना भाई से कनेक्शन होने का दावा किया है और बताया कि वे सब राना भाई के लिए ही काम करते हैं और उनके कहने पर ही लखनऊ आए थे. 

Continues below advertisement

यूपी में UCC लागू हुआ तो क्या होगा? तलाक के तरीकों में आएगा बदलाव

एटीएस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों को लखनऊ में किसी बड़े आर्मी या पुलिस अधिकारी की हत्या करने का निर्देश दिया गया था. यहीं नहीं उन्हें हत्या का वीडियो भी बनाकर पाकिस्तान भेजने को कहा गया था.  

ATS के मुताबिक, अपने टारगेट पूरा करने के लिए चारों आरोपी 27 अक्तूबर को अमृतसर से दिल्ली होते हुए रवाना हुए थे. 29 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे  ये लोग लखनऊ पहुंचे. वे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए राना भाई के संपर्क में थे. लखनऊ आने के लिए 2585 रुपये का किराया भी राना भाई ने ही भेजा था. लखनऊ पहुंचने के बाद आरोपियों ने लखनऊ रेलवे स्टेशन का वीडियो बनाकर राना भाई को भेजा था.