'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' का 'ये जवानी' गाना हुआ रिलीज, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने किया गिलि गिलि अक्खा
ABP Ganga | 18 Apr 2019 05:40 PM (IST)
'ये जवानी है दीवानी' रिलीज हो गया है जिसका इंतज़ार फैंस काफी समय से कर रहे थे। कुछ ही देर पहले धर्मा प्रोडक्शन ने इस गाने की शेयर किया है।
नई दिल्ली, एबीपी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का पहला गाना 'ये जवानी है दीवानी' रिलीज हो गया है जिसका इंतज़ार फैंस काफी समय से कर रहे थे। कुछ ही देर पहले धर्मा प्रोडक्शन ने इस गाने की शेयर किया है जिसे अब सुना जा सकता है। वहीं धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का ये गाना बेहद ही धमाकेदार है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का फर्स्ट सॉन्ग ये जवानी है दीवानी बेहद धमाकेदार है। आइकॉनिक सॉन्ग ये जवानी है दीवानी गाने के रिमिक्स वर्जन पर टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज से पहले ये जवानी गाने का लुक पोस्टर जारी किया गया था। इसके अलावा स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का ट्रेलर पहले ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इसके पहले इस गाने का ही पोस्टर सामने आया था जिसमें ये तीनों ऐसे ही डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। ये फिल्म का पहला ही गाना है जिसे आप भी यहां सुन सकते हैं, हालाँकि ये गाना रिमिक्स है जो पुरानी फिल्म से लिया गया है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म 10 मई 2019 को रिलीज हो रही है।