✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

Sitapur News: महिला की नसबंदी का वीडियो वायरल होने पर डिप्टी सीएम ने तुरंत लिया एक्शन, अधिकारियों से तीन दिन में मांगा जवाब

पीटीआई- भाषा   |  09 Nov 2024 01:53 PM (IST)

UP News:सीतापुर के हरगांव अस्पताल में प्रसव कक्ष में महिलाओं की नसबंदी का वीडियो वायरल होने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को जांच के आदेश दिए. जांच के बाद सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षक को हटा दिया.

Sitapur News: महिला की नसबंदी का वीडियो वायरल होने पर डिप्टी सीएम ने तुरंत लिया एक्शन, अधिकारियों से तीन दिन में मांगा जवाब

डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष में महिलाओं की नसबंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए.घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री पाठक ने सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को जांच करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई लागू करने के निर्देश दिए. इन निर्देशों के बाद सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को हटा दिया, एक माह का वेतन रोकते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है.पाठक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि जनपद-सीतापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हरगांव में प्रसव कक्ष में महिला की नसबंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की घटना का पता चलने पर मेरे द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लिया गया. तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण मांगा गयाडिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर को दिये गये निर्देश के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव के अधीक्षक को तत्काल हटा दिया गया है. वहीं एक माह का वेतन रोकते हुए तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण मांगा गया है.साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का एक माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है. तथा स्टाफ नर्स एवं वार्ड आया को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव से हटा दिया गया है. दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाईइसके अलावा दो प्रशिक्षु फार्मेसिस्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है.उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे द्वारा मामले की गंभीरता के दृष्टिगत पूरे प्रकरण में चार दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया गया.रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद शासन स्तर से इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.मातृशक्ति हमारे लिए पूज्यनीय है, इस अक्षम्य एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.

ये भी पढ़ें: हापुड़ की रिफाइंड तेल के गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

Published at: 09 Nov 2024 01:53 PM (IST)
Tags:sitapurBrijesh PathakUP News
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • Sitapur News: महिला की नसबंदी का वीडियो वायरल होने पर डिप्टी सीएम ने तुरंत लिया एक्शन, अधिकारियों से तीन दिन में मांगा जवाब
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.