मुंबई, एंटरटेनमेंट डेस्क। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। शिल्पा शेट्टी कोई भी बात अपने फैन्स के साथ जरूर शेयर करती हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी आजकल थाइलैंड में छुट्टियां मना रहीं हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों थाइलैंड में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रही हैं।

इस दिवाली के मौके पर शिल्पा शेट्टी फुकेत में अपने परिवार के साथ जा पहुंची। शिल्पा शेट्टी फुकेत में दिवाली सेलिब्रेट करने गई है। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करती रहती है।

शिल्पा ने थाइलैंड से जुड़ी कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए पोस्ट की हैं, जिसने खूब पसंद किया गया। उन्होंने अपना एक पूल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसने देखते ही देखते सबका खूब ध्यान खींचा। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी पूल में मौजूद नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी का लुक और उनका अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘दीपक चोपड़ा का कहना है, आंदोलन और अराजकता के बीच अपने अंदर शांति बनाए रखें। मैं भी इसमें पूरा विश्वास करती हूं। अगर आप अपने दिमाग और विचारों को केंद्रित कर लेंगे तो आपके चारों ओर भले ही कितनी भी परेशानी हो, उस समय भी कुछ भी असंभव नहीं रहता। जो चीजें आप शांति से प्राप्त कर सकते हैं तो वह आपको तब बिल्कुल नहीं मिलेंगी, जब आप हर चीज पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर देंगे। गहरी सांस लें और इसे जाने दें’।

इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बेटे के साथ पूल में मस्ती करती नजर आ रहीं हैं। शिल्पा कैसे अपने बेटे को पूल में ले जाकर टीज कर रहीं हैं।

शिल्पा का ये मस्ती भरा अंदाज और मजेदार वीडियोज उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं और इन्हें देखकर ये भी समझा जा सकता है कि शिल्पा अपनी वेकेशन्स को कितना इन्ज्वॉय कर रहीं हैं।