उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के वायरल वीडियो को लेकर सियासत तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांसद खाना खाते नजर आ रहे हैं. वीडियो को पीलीभीत का बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान नॉनवेज पार्टी हो रही है. 

Continues below advertisement

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने सांसद पर निशाना साधा है. वहीं, रामजी लाल सुमन ने इस मामले पर कहा कि राजनीति में सैद्धांतिक मुद्दों पर बात होनी चाहिए. कौन क्या खा रहा है और क्या पी रहा है, क्या अब राजनीति का स्तर यही रह गया है. उन्होंने कहा कि वह इस तरह की सोच रखने वालों की बुद्धि शुद्धि के लिए प्रार्थना ही कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत

Continues below advertisement

पर्यटन मंत्री ने उठाए सवाल 

इस मामले पर आगरा में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी सांसद रामजी लाल सुमन को घेरा. उन्होंने कहा कि नवरात्रि में ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं या कम से कम नॉनवेज का सेवन नहीं करते. लेकिन जिनका सनातन और अपनी विरासत से कोई सरोकार नहीं है, उनके बारे में टिप्पणी करने का कोई औचित्य नहीं है. मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह लालू प्रसाद यादव को जनता ने लंबे समय बाद भी स्वीकार नहीं किया, उसी तरह सपा को भी जनता स्वीकार नहीं करेगी.

उन्होंने सपा सरकार के 2012 से 2017 के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए अराजकता, गुंडई, लूट, महिलाओं के खिलाफ अपराध, चौथ वसूली, जमीनों पर कब्जे और दंगों के आरोप लगाए. वायरल वीडियो को लेकर दोनों पक्षों के बयानों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.

PDA सम्मलेन में शामिल होने गए थे रामजी लाल सुमन 

यहां बता दें कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन पीलीभीत में आयोजी पीडीए सम्मलेन में शामिल होने गए थे. जिसमें वे चिकन खाते हुए दिख रहे हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बीजेपी ने इसे सनातन का अपमान बताया और उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. राज्यमंत्री संजय गंगवार  ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि सपा नेता सनातन विरोध हैं और नवरात्रि के दौरान इस तरह का कृत्य करते हैं.

यह भी पढ़ें: CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा