Ram Mandir News Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Ayodhya Ram Mandir News Live: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. चंपत राय इस बैठक में शामिल नहीं हुए.

बैकग्राउंड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Daan Chori) विवाद के बीच आज सोमवार (6 जुलाई) को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra) की अहम बैठक हुई....More
आज हुई बैठक के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी में तीन सदस्य होंगे, जो CEO का चयन करेंगे. तीन सदस्यों वाली कमेटी में रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड विष्णुकांत चतुर्वेदी और लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड सुरेश हावड़े शामिल हैं.
गोविंद देव गिरि ने कहा कि 22 जुलाई को एक बार फिर हम बैठेंगे. हम उम्मीद करते हैं तब तक एसआईटी की फ़ाइनल रिपोर्ट आ जाएगी. उस बैठक में हम नए न्यासी की नियुक्ति भी करेंगे.
गोविंद देव गिरि ने कहा कि जो वातावरण बना है, उसके चलते चंपत राय और अनिल मिश्रा ने त्यागपत्र दिया. चंपत राय ने भी कहा है कि जब तक अपराधी नहीं पकड़ा जाता, तब तक पद पर रहना उचित नहीं है. हमने उनके सेवा का सम्मान किया, जो उन्होंने उदारता दिखाई है हमने उसे स्वीकार किया है.
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर किया गया. मंदिर का वातावरण चिंताजनक है. एक असाधारण स्थिति बनी. 11 जुलाई को होने वाली न्यास की बैठक को आज संपादित किया. नृत्यगोपालदास जी महाराज, नूतन न्यासी कृष्ण मोहन जी, कलेक्टर शशांक त्रिपाठी जी, निर्मोही अखाड़े के दिनेश चंद्र जी महाराज उपस्थित थे. ट्रस्ट के निर्माण करने वाले के पाराशरन जी ऑनलाइन उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि हम सबको सबसे बड़ा दुख है कि जिस राम मंदिर के लिए लोगों ने अपने प्राणों की परवहा नहीं की, वहां चढ़ावा चोरी की घटना हुई. ये हमारे लिए लज्जाजनक स्तिथि है.
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने कहा कि चंपत का इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया जा सकता. लेकिन के पाराशरण ने कहा कि इस्तीफ़ा अपने आप ही माना जा सकता है. एसआईटी की फ़ाइनल रिपोर्ट तक कृष्ण मोहन ज़िम्मेदारी देखेंगे. आधिकारिक बयान का इंतज़ार किया जा रहा है. कृष्ण मोहन ट्रस्ट के सदस्य हैं.
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म हो गई. ये बैठक करीब तीन घंटे चली. अब थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी. चंपत राय के इस्तीफे का औपचारिक ऐलान किया जाएगा.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करुणेश पाण्डे, अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की रिमांड मांगी गई है. 7 दिन की अयोध्या पुलिस ने रिमांड मांगी है. कल दोपहर 12 बजे इस पर सुनवाई होगी.
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू होते ही बीजेपी के नेता विनय कटियार लखनऊ रवाना हुए. वो मीडिया के कैमरों से बचते नजर आए.
गोपाल राव को ट्रस्ट की बैठक में जाने से रोका गया. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. जहां बैठक हो रही थी गोपाल राव वहां जाने का प्रयास कर रहे थे. ट्रस्ट के सदस्यों ने उनसे कहा कि आप बाहर जाइये. ट्रस्ट सदस्यों के कहे जाने के बाद गोपाल राव बाहर आये.
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों के बीच चर्चा जारी है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.
राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने abp न्यूज़ से कहा कि शाम 5:30 बजे गोविंद देव गिरी फैसले की जानकारी देंगे.
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. वह बिजनोर जनपद के नगीना के रहने वाले हैं और विहिप में अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से उन्होंने इस्तीफा दिया था. आपातकाल के दौरान 1975 में वह जेल जा चुके हैं. 18 महीने जेल में रहे थे. तब वह धामपुर के RSM कॉलेज में रसायन विभाग के प्रोफेसर थे.
सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के सामने जानकारी आने के बाद अलग-अलग ट्रस्ट के सदस्य जिन्हें वोट देने का अधिकार है, बैठक में अपनी बाते रखेंगे. इसके बाद इस्तीफे पर कोई फैसला लिया जाएगा.
गोविंद देव गिरी के द्वारा चर्चा के प्रस्ताव के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा, "इस पूरे घटनाक्रम से मैं आहत हूं. हिंदूओं की आस्था से जुड़ा मामला है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए." सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.
विश्व हिंदू परिषद के सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय और अनिल दोनों का आज ट्रस्ट से इस्तीफा मंजूर हो जाएगा. जांच का सामान कर लगा कलंक मिटेगा. चंपत राय बैठक में नहीं जायेंगे.
बैठक में भीतर नृत्य गोपाल दास ने चर्चा की जानकारी के बाद इस पूरे मामले पर गंभीरता जताई. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. इस पूरे मामले को पाप से जोड़कर देखा गया. नृत्य गोपाल दास इस मामले से काफी दुखी हैं.
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बैठक में चढ़ावा चोरी पर चर्चा शुरू की. पहले ट्रस्ट के सभी सदस्य आपस में बात कर रहे हैं, जो आरोपी हैं उन्हें दूर रखा जाना था. बैठक में चर्चा के बाद चंपत राय अनिल मिश्रा अपनी बात रख सकते हैं. अभी चंपत राय और अनिल मिश्रा बैठक से दूरी बनाए हुए हैं.
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि आज की बैठक के एजेंडा में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर बात होगी. जो भी निर्णय आयेगा उसका स्वागत करेंगे. यह पहली जांच है जहां आरोपी ने खुद कहा कि SIT जांच कीजिए. जो नेता आरोप लगा रहे हैं, उन्हें अपना दामन देखना चाहिए, राम विरोधी वक्तव्य से रंगे हैं. न्यायपालिका तक यह निर्णय पहुंचेगा. दोषियों को तुरंत सजा मिले.
यूपी सरकार के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद VC के माध्यम से बैठक में जुड़े
SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट संजय प्रसाद को ही सौंपी थी
संजय प्रसाद राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्य हैं
इस बात की संभावना है कि SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी
ट्रस्ट के 14 में से 9 सदस्य बैठक में शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू
महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में बैठक शुरू
कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने मीटिंग का एजेंडा रखा
स्वामी गोविंद देव गिरी ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े पर विचार का प्रस्ताव रखा
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े पर चर्चा शुरू
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों की मानें तो जिन लोगों ने कुछ आभूषण या कीमती सामान ट्रस्ट को दान दिया था, ट्रस्ट उस सामान को दानदाता को मंदिर परिसर में बुलाकर दिखाने का प्लान कर रहा है. कई लोगों ने मंदिर से उनके दिए कई आभूषण और सामान गायब होने की आशंका जताई थी.
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के समय में थोड़ा बदलाव हुआ है. अब दोपहर साढ़े तीन बजे से बैठक शुरू होगी. चंपत राय अभी तक इस बैठक के लिए नहीं पहुंचे हैं.
कृष्णमोहन
गोविंद देव गिरी
धीरेंद्र दास
शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती
परमानंद गिरी महाराज
अयोध्या के डीएम शशांक त्रिपाठी
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्र के बैठक में पहुंचने की संभावना कम है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. चंपत राय के करीबियों ने दावा किया कि चंपत राय बैठक में नहीं जाएंगे. सूत्रों की मानें तो अनिल मिश्रा भी बैठक में नहीं जाएंगे. हालांकि चंपत राय की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर अयोध्या में होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक कुछ देर में शुरू होने वाली है. इसके लिए सदस्यों का राम मंदिर परिसर में आना भी शुरू हो गया है.
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को मिले चढ़ावे की कथित चोरी की CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. याचिकाकर्ता मोहित अशोक ने CBI जांच का आदेश देने की मांग की थी.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि उचित कार्रवाई होनी चाहिए. चंपत राय और अनिल मिश्रा पर आरोप है तो अब तक FIR क्यों नहीं हुई, मुझे लगता है कि सेंटर और यूपी सरकार दोनों बचाने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों का ही नाम खराब होगा इससे. राम मंदिर ट्रस्ट भंग करके नरसिम्हा राव जी ने जिस रामालय ट्रस्ट को बनाया था, उसको ही राम मंदिर के संचालन का जिम्मा सौंप देना चाहिए. उन्होंने बदरीनाथ और खंडवा के मंदिरों में दान विवाद पर भी बात की.
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी सामने आई है. नृत्यगोपाल की इस चिट्ठी ने हलचल मचा दी है. उन्होंने कहा कि मंदिर के दान में चोरी से काफी आहत हूँ, जिसने भी ये पाप किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है, जिसने भी ये पाप किया है उसे सजा दिलाएंगे.
श्री राम जन्मभूमि परिसर में सोने की राम चरित मानस मिल गई है. इसके गायब होने की शिकायत मिली थी, अब स्वर्ण राम चरित मानस का वीडियो वायरल हो रहा है. पूर्व गृह सचिव एस लक्ष्मी नारायण ने कहा कि राम मंदिर में ही सोने की रामचरित मानस की कॉपी सुरक्षित है. अत्यंत प्रसन्न हूं, मैंने किसी को चोर नहीं बोला मुझे कोई बता भी नहीं रहा था कि कहां रखा गया है, कोई जवाब भी नहीं आ रहा था. मुझे पता चल गया, जिन्होंने रखवाया उनका आभारी हूं, किसी पर कोई आरोप नहीं लगाना चाहता हूं.
राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती हो सकते हैं. चंपत राय की जगह स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ले सकते हैं. विश्व हिंदू परिषद समेत अयोध्या के तमाम संत महात्मा स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को ही चंपत राय की जगह ट्रस्ट के नए महासचिव के तौर पर देखना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट के ज्यादातर सदस्यों में इसे लेकर आम सहमति भी बन चुकी है, हालांकि स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती इसके लिए कतई तैयार नहीं हैं वह साफ तौर पर मना कर रहे हैं.
अयोध्या में होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के अनुसार आज सिर्फ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा. इसके साथ ही ट्रस्ट पूरी घटना पर खेद प्रकट कर सकता है, आज किसी नए सदस्य का ऐलान नहीं होगा. ट्रस्ट में नए सदस्यों के ऐलान के लिए अगले महीने विशेष बैठक बुलाई जाएगी.
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ऑनलाइन मोड में वर्चुअल तरीके से आज होने वाली बैठक में जुड़ेंगे. महंत दिनेंद्र दास पिछले तीन दिनों से जयपुर में हैं, जयपुर में अपने बीमार गुरु का हाल जानने के लिए आए हुए हैं. हालांकि उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है, उनके निजी सहयोगी प्रवीण त्रिपाठी का कहना है कि वह जयपुर से ही लैपटॉप के जरिए बैठक में जुड़ेंगे. महंत दिनेंद्र दास का अभी एक-दो दिन और जयपुर में ही रुकने का कार्यक्रम है.
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले बड़ी खबर सामने आई है. चंपत राय के समर्थन में नृत्य गोपाल दास को पत्र दिया गया है. वहीं ट्रस्ट की बैठक में आम सहमति से फैसले लेने की तैयारी है, क्योंकि वोटिंग की नौबत से ट्रस्ट बचना चाहता है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने कहा कि ट्रस्ट का जो भी फ़ैसला आएगा, उसे स्वीकार करेगा. अगर रामलला के स्थान पर चोरी हुई है, तो सज़ा के तौर पर मौत की सज़ा भी मंज़ूर होगी.
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास आज राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होंगे. ABP न्यूज़ से फोन पर बातचीत में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने कहा कि ट्रस्ट के अध्यक्ष होने के नाते बैठक की अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास ही करेंगे. कमल नयन दास भी महंत नृत्य गोपाल दास के साथ राम मंदिर परिसर में जाएंगे.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य एच०एच० विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामी, पंजवारा मठा आज होने वाली तीर्थ ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए अमौसी एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना हुए.
राम मंदिर ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव राम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं. इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक को लेकर श्री राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने कहा कि सभी को इसको लेकर सूचना दे दी गई है. गोपाल राव ने अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 6 जुलाई को तीन बजे मंदिर परिसर में बैठक होने वाली है. सभी 14 सदस्यों को इसकी सूचना दे दी गई है. सभी से भाग लेने की अपील की गई है, उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में कुल 14 सदस्य हैं और सभी को निमंत्रण दिया गया है.
राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की जगह तीन नामों की चर्चा हो रही है. अगर चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होता है तो ट्रस्ट के महासचिव के पद संघ के पूर्व क्षेत्र संघचालक अजय कुमार नंदी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य कृष्णमोहन और विहिप के बजरंग लाल बांगड़ा के नाम पर भी विचार हो रहा है.
- हिंदी न्यूज़
- राज्य
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
- Ram Mandir News Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल