अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे इस मामले में कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे है. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला से मंगलवार (30 जून) को जेल के अंदर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए.

Continues below advertisement

सूत्रों का कहना है कि अब तक इस मामले में जितनी नकदी बरामद हुई है. उसमें सबसे ज्यादा रकम अकेले अविनाश शुक्ला के पास से मिली है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अदालत को बताया था कि सभी आरोपियों के पास से कुल 79.84 लाख रुपये बरामद किए गए है. इनमें सबसे बड़ी रकम अविनाश शुक्ला से बरामद हुई थी.

कोर्ट से पुलिस ने मांगी थी पूछताछ की इजाजत

इसी वजह से अयोध्या पुलिस ने अविनाश से पूछताछ करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी. अदालत से इजाजत मिलने के बाद पुलिस ने जेल पहुंचकर उससे लंबी पूछताछ की.आज की पूरी पूछताछ का केंद्र सिर्फ अविनाश शुक्ला ही रहा.

Continues below advertisement

सूत्रों के मुताबिक अविनाश शुक्ला भी अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की तरह आउटसोर्स कर्मचारी था.इसके बावजूद उसके पास से सबसे ज्यादा नकदी मिलने से पुलिस को कई सवालों के जवाब तलाशने थे.

इतनी बड़ी रकम कैसे चुराई?

पूछताछ के दौरान पुलिस ने ये जानने की कोशिश की गई कि उनसे इतनी बड़ी रकम कैसे चुराई. क्या पैसा उसे किसी ने दिया, चोरी में उसकी भूमिका क्या थी. इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे, चोरी कब से हो रही थी और पूरे घटनाक्रम को कैसे अंजाम दिया जाता था. इसके अलावा भी पुलिस ने कई अहम सवाल पूछे और उसके बयान दर्ज किए.

सूत्रों का कहना है कि अविनाश से मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा. अयोध्या पुलिस जल्द ही बाकी गिरफ्तार आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी. पुलिस अनुमति लेने के लिए भी अदालत में अर्जी दाखिल कर सकती है.

गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीज बेहाल, एक्स-रे से CT स्कैन तक की सेवाएं प्रभावित