Maha Kumbh 2025:  शिव नगरी काशी और धर्म नगरी प्रयागराज के बीच लोगों की यात्रा सरल और सुगम करने के लिए जल्द ही हाई स्पीड ट्रेन शुरू होने जा रही है. इस ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा की  होगी, जिसके चलने से यात्रियों का सफ़र जल्दी पूरा होगा और लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

बताया जा रहा है की इस परियोजना कि महत्वपूर्ण कड़ी गंगा रेल ब्रिज का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है. महाकुम्भ के दौरान इस ट्रैक से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा. जिससे महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सफर और आसान हो जायेगा. जानकारी के मुताबिक 8 दिसंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निरीक्षण के बाद प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को इस परियोजना का शुभारंभ करेंगे.

8 दिसंबर को करेंगे परीयोजना का निरक्षण महाकुम्भ 2025 में देश विदेश से लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के महाकुंभ में आने  का अनुमान है. ऐसे में भारतीय रेलवे की भी महाकुम्भ 2025 को लेकर तैयारियां चल रही हैं. इसी दिशा में रेलवे ने वारणसी प्रयागराज रेल लाइन और गंगा रेल ब्रिज का काम पूरा कर लिया गया है. इस परीयोजना का निरक्षण रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्वयं 08 दिसंबर को करेंगे. 

यात्रा सरल और सुगम  होगीइस ट्रैक से प्रत्येक दिन करीब 200 ट्रेनें गुजरती हैं. लेकिन  अब इस ट्रैक के माध्यम से दिल्ली-कोलकाता, हावड़ा और प्रयागराज कोलकाता, प्रयागराज गोरखपुर और प्रयागराज पटना के मध्य ट्रेनों की रफ्तार को गति ही नहीं मिलेगी, बल्कि यात्रियों की यात्रा सरल और सुगम भी होगी.

सफर हो जायेगा आसान इस ट्रेन के शुरू होने से महा कुंभ में श्रद्धालुओं को ही इसका लाभ नहीं मिलेगा बल्कि महाकुंभ के बाद भी प्रयागराज और वाराणसी का सफ़र आसान हो जायेगा जिसका लाभ इन दोनों जिलो के लोगो को तो मिलेगा ही साथ ही प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे!

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: 5 प्रोजेक्ट्स में बायर्स के लिए बड़ी खबर, अथॉरिटी ने लिया अहम फैसला, कंपनियों को होगा ये नुकसान