✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

Prayagraj News: स्कूल में टॉपर रहे छात्र ने की खुदकुशी, 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर था तनाव

Advertisement
सौरभ मिश्रा   |  धीरज गुप्ता  |  24 Feb 2026 04:56 PM (IST)

Prayagraj News in Hindi: धूमनगंज थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, छात्र बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव में था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

Prayagraj News: स्कूल में टॉपर रहे छात्र ने की खुदकुशी, 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर था तनाव

12वीं छात्र ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश में जारी बोर्ड परीक्षाओं के बीच प्रयागराज से एक दुखद खबर सामने आई है. बोर्ड परीक्षा के तनाव में छात्र में टॉपर छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. बताया गया कि छात्र गणित की परीक्षा को लेकर तनाव में था जिस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है. वहीं इस घटना के बाद छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं चल रही थी, सोमवार को उसकी गणित की परीक्षा थी. परीक्षा की अच्छी तैयारी न होने पर होनहार छात्र समीर यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आपको बताते चलें कि समीर हाई स्कूल में अपने स्कूल का टॉपर था. बताया गया कि छात्र ने अपने दोस्तों को फोन पर गणित की परीक्षा को लेकर अच्छी तैयारी न होने की बात कही थी.

Continues below advertisement

पुलिस को मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

वहीं इस घटना सूचना पर धूमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने कमरे में छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि मुंडेरा के रहने वाले जयसिंह यादव मंडी में चाय की दुकान चलाते हैं, जयसिंह यादव का 16 वर्षीय बेटा समीर यादव मुन्नी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में 12वीं का छात्र था, छात्र का सेंटर पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी गया हुआ था.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बताया गया कि सुबह जब छात्र की मां उसे कमरे में जागने पहुंची थी, तब दरवाजा अंदर से बंद था. परिजनों ने जब खिड़की तोड़कर देखा तो उनके होश उड़ गए. परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. धूमनगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Continues below advertisement
Published at: 24 Feb 2026 04:53 PM (IST)
Tags:UP NEWSPRAYAGRAJ NEWSUP Board Exam 2026
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • Prayagraj News: स्कूल में टॉपर रहे छात्र ने की खुदकुशी, 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर था तनाव
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.