हरिद्वार, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दयावंती मोदी के साथ दिल्ली में हुई झपट मारी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी नोनू को गिरफ्तार कर लिया है और पीएम मोदी की भतीजी का सारा सामान भी बरामद कर लिया है। दिल्ली में हुई इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए थे मगर मामला प्रधानमंत्री की भतीजी से जुड़ा था तो पुलिस भी बिना देर किए हरकत में आई पुलिस द्वारा कई टीम बनाने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई और दयावंती मोदी के पिता प्रह्लाद मोदी ने कहा कि हम सामान्य जिंदगी जीते हैं इसलिए मेरी बेटी द्वारा थाने में जाकर रिपोर्ट लिखाई गई थी और अपने बड़े पापा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का प्रयोग नहीं किया
हरिद्वार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी का कहना है कि हमारे बड़े भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रुख रहा है कि सत्ता का कभी दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और हम परिवार वाले भी नरेंद्र मोदी के पद का दुरुपयोग नहीं करते हैं। यह नरेंद्र मोदी को भी पसंद नहीं है और परिवार वालों को भी पसंद नहीं है, इसलिए परिवार वाले हमेशा उसी कैटेगरी में रहते हैं जैसे पहले रहते थे, इसलिए मेरी बेटी जब अमृतसर से दिल्ली आई तो वह किसी फाइव स्टार होटल में नहीं गुजराती समाज में रुकी वह अपने बड़े पापा नरेंद्र मोदी का नाम यूज करके किसी आलीशान होटल में रुक सकती थी मगर हम आम नागरिक की जिंदगी जीते हैं, मेरी बेटी का पर्स छीना गया तब मेरी बेटी ने मुझे फोन किया मैंने उसे एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा। जिस तरह से आम आदमी करते हैं मेरी बेटी द्वारा पुलिस थाने जाया गया और एफआईआर कराई गई और थाने में उसने यह भी नहीं बताया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी है।
वही प्रह्लाद मोदी का कहना है कि मेरा भी मोबाइल दो महीने पहले चोरी हुआ था आज ही मेरे पास मैसेज आया है कि आपका मोबाइल मिल गया है उस वक्त भी मैंने एफआईआर दर्ज कराई थी और अपने बड़े भाई नरेंद्र मोदी का नाम भी नहीं लिया था अगर मैं अपने बड़े भाई नरेंद्र मोदी का नाम लेता तो मुझे लगता है यह फोन दो महीने बाद नहीं मुझे उसी वक्त मिल चुका होता, मगर हम सादगी भरा जीवन जीते हैं और अपने भाई नरेंद्र मोदी के नाम का कहीं भी मिस यूज नहीं करते हैं।