Mahoba Policeman Suicide: महोबा में ड्यूटी के दौरान एक 50 वर्षीय पुलिसकर्मी ने जहरीला पदार्थ खा लिया. साथी पुलिसकर्मी गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सिपाही के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया तो वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है. आत्महत्या करने के पीछे की क्या वजह है, यह साफ नहीं हो पा रहा. जिसको लेकर पुलिस जांच करने की बात कह रही है.

पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान जहरीला पदार्थ खाया था. बताया जाता है कि मृतक पुलिसकर्मी सत्य प्रकाश मिश्रा हेड कांस्टेबल के पद पर महोबा की पुलिस लाइन जीडी कार्यालय में तैनात था. ड्यूटी के दौरान वह अपनी बैरक पर गया और जहरीले पदार्थ का सेवन कर कर लिया. काफी देर वापस न आने पर जब साथी पुलिसकर्मियों ने उसे देखा तो वह तड़प रहा था. ऐसे में साथी पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. 

महोबा में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

सिपाही के जहर खाने की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम, सीओ सिटी राम प्रवेश राय सहित कोतवाली पुलिस की मौके पर पहुंच गई. जहां इलाज के दौरान ही सिपाही की मौत होने से हड़कंप मच गया. अज्ञात कारणों के चलते सिपाही द्वारा आत्महत्या की गई. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक सिपाही सत्य प्रकाश मिश्रा प्रयागराज जनपद के ग्राम ककरा दुवावल थाना सराय इनायत के निवासी थे और विगत वर्ष से ही महोबा में ड्यूटी कर रहे थे. वह रिजर्व पुलिस लाइन की जी.डी. कार्यालय में तैनात थे. 

पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने बताया कि 1993 बैच के सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है. आत्महत्या करने के पीछे की क्या वजह है यह पता नहीं चल पा रहा. आत्महत्या करने के कारणों को जानने के लिए जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई. सिपाही की आत्महत्या करने से पुलिस महकमा भी सदमे में है. शव को मोर्चरी हाउस में रखवा कर मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है. जबकि पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: बेटी से छेड़खानी का पिता ने किया विरोध तो दबंगों ने झोपड़ी में लगा दी आग, जलकर खाक हुआ आशियाना