उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज नगर पालिका प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा है. कचहरी रोड स्थित नगर पालिका के ईओ (EO) आवास को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. आपको बता दें कि यह वही आवास है, जिस पर बीते कई सालों से समाजवादी पार्टी के नेताओं का कब्जा था और इसे पार्टी कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था.

Continues below advertisement

प्रशासन ने पहले इस आवास को खाली कराया और आज इसे मलबे में तब्दील कर दिया. अब नगर पालिका इस बेशकीमती जमीन पर अपना नया निर्माण कार्य कराने की तैयारी में है. हालांकि, इस कार्रवाई से भड़के सपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इस एक्शन को गैरकानूनी बताया है. उनका दावा है कि मामला अभी कोर्ट में लंबित है. दरअसल, यह मामला पीलीभीत के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कचहरी रोड का है. यहां नगर पालिका प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर ने ईओ आवास को ध्वस्त कर दिया.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में चोरों ने एक साथ 4 शोरूम को बनाया निशाना, करीब 10 लाख कैश पर हाथ साफ

Continues below advertisement

समाजवादी पार्टी ने कब्जा कर बनाया था पार्टी कार्यालय

गौरतलब है कि इस सरकारी आवास पर सालों से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था और इसे अपना पार्टी दफ्तर बना लिया था. करीब एक साल पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसे समाजवादियों से खाली कराया था और इस पर 'ईओ आवास' का बोर्ड लगा दिया था. आज डीएम के आदेश पर इस जर्जर और विवादित ढांचे को पूरी तरह गिरा दिया गया. 

सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया तानाशाही का आरोप

इस बुलडोजर एक्शन के बाद जिले के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा है. सपा का तर्क है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में यह कार्रवाई नियम विरुद्ध है.

पीएम मोदी की अपील पर मंत्री जसवंत सैनी की पहल, रोडवेज बस से पहुंचे शामली