Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही यात्रा मार्गो पर वाहन की समस्या भी शुरू हो गई है. देश-विदेश यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को वाहन नहीं मिल रहे हैं. जिस कारण उन्हें घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है. जबकि स्थानीय लोगों को भी लिंक मार्गो के लिए भी वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. प्रशासन की ओर से यात्रियों और स्थानीय जनता की कोई मदद नहीं की जा रही है. श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन हो रही बढ़ोत्तरीआपको बता दें कि केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है. देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु किसी तरह रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें यहां से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. फिर होटल में रूककर वे वाहनों का इंतजार कर रहे हैं. प्रशासन की इस तरह की लचर व्यवस्था से तीर्थयात्री खासे परेशान हैं. तीर्थयात्री हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून से ये सोचकर पहुंच रहे हैं कि उन्हें रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए वाहन उपलब्ध हो जायेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. जो वाहन आ भी रहे हैं उनमें भर-भरकर सवारी आ रही हैं. ऐसे में दुर्घटना की भी संभावना बनी हुई है. यात्रियों को वाहन उपलब्ध ना होने पर वे महंगा रेट देकर बुकिंग के जरिये भी समस्या को खत्म कर रहे हैं. लेकिन जो गरीब यात्री हैं वे सड़क में बैठकर वाहनों का इंतजार कर रहे हैं.
Uttarakhand News: खटीमा से विधानसभा चुनाव में सीएम धामी को मिली हार का ग्रामीणों ने किया प्रायश्चित, उठाया ये कदमलिंक मार्ग पर भी नहीं मिल रहे हैं वाहनइसके अलावा लिंक मार्गो को जाने वाले लोगों को भी वाहन नहीं मिल रहे हैं. वे भी किसी तरह गाड़ियों में आवाजाही करने को मजबूर हैं. यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन की ओर से वाहनों की संख्या बढ़ाई जानी थी, मगर ऐसा नहीं किया गया. यात्रा मार्गो पर जाने के लिए वाहनों की बुकिंग के रेट भी तय नहीं किए गए हैं. ऐसे में वाहन स्वामी मनमाना दाम ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें-
Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जानें- क्या कहा?
