बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई हैं. गुरुवार को राज्यपाल आरएन रवि ने बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया. जिस पर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया आई हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी संविधान को नहीं मान रही थी इसलिए राज्यपाल ने अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए विधानसभा भंग कर दी. 

Continues below advertisement

ओम प्रकाश राजभर ने बंगाल में नई सरकार के गठन और ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने पर कहा कि "हार के बाद ममता बनर्जी को एक बौखलाहट हुई है और इस बौखलाहट में उन्होंने ग़लत फैसला लिया और संविधान को नहीं माना, इसके बाद राज्यपाल के पास अधिकार है विधानसभा भंग करने का तो राज्यपाल ने संविधान के दायरे में विधानसभा को भंग कर दिया. 

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

राजभर ने कहा कि ममता जी संविधान को नहीं मान रही थी तो राज्य में सरकार गठन का अधिकार राज्यपाल के पास है. अब बंगाल में सरकार बदल गई है. कल वहां की नई सरकार शपथ लेने जा रही है. वहां पर जो अराजकता थी, गुंडा राज था, उसे खत्म करने के लिए वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया है तो जो हत्या हुई है वहां पर शुभेंदु अधिकारी के पीए तो उसका खुलासा होगा. 

Continues below advertisement

UP Weather: यूपी में आगरा-प्रयागराज समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40km की रफ्तार से चलेगी आंधी

तमिलनाडु में सरकार के गठन पर कही ये बात 

तमिलनाडु में टीवीके को पूर्ण बहुमत का समर्थन नहीं मिल पाने की वजह से राज्यपाल ने विजय थलापति को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है. जिस पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि "वहां कुछ सीटों का अंतर हैं. टीवीके बड़ी पार्टी के रूप में उभरी हैं तो ये राज्यपाल के ऊपर हैं कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते इन्हें बुलाकर बहुमत साबित करने का मौका इनको मिलना चाहिए." 

'भारत में रहना है वंदे मातरम कहना होगा'

असदुद्दीन ओवैसी द्वारा वंदे मातरम पर दिए बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भारत सभी धर्मों का देश हैं और यहां पर अलग-अलग धर्मों के लोग गुरुद्वारा, मंदिर, मस्जिद और गिरिजाघरों में अपने तरीके से पूजा पाठ करते हैं. लेकिन, वंदे मातरम से क्या एलर्जी है? हम तो कह रहे हैं कि वंदे मातरम कहना है तभी भारत में रहना है.  

विभाजनकारी मंसूबों को...' देवबंद में सीएम योगी ने असम और बंगाल के नतीजों का किया जिक्र