सहारनपुर में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में पहली बार बीजेपी ने सरकार बनाकर उन राजनीतिक विश्लेषकों और दलों को आईना दिखाया है जो समाज को बांटने की राजनीति करते रहे हैं. 

Continues below advertisement

उन्होंने कहा कि यह जीत साबित करती है कि अगर जनप्रतिनिधि जनता के बीच सक्रिय रहें तो सरकार दोबारा बनती है, लेकिन जो दल देश और समाज को धोखा देते हैं जनता उन्हें खत्म करने में देर नहीं लगाती.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाति के नाम पर राजनीति करने वालों के लिए बंगाल का जनादेश एक संदेश है. उन्होंने सहारनपुर और देवबंद का जिक्र करते हुए कहा कि 2016 में यह इलाका दंगों के कारण बदनाम हुआ था और एक समय सहारनपुर अपनी पहचान के लिए मोहताज था, लेकिन अब विभाजनकारी मंसूबों को खत्म करने का समय है. 

Continues below advertisement

CM योगी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरे होने पर बदली DP, बीजेपी नेताओं ने भी बदली प्रोफाइल

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विभाजन की राजनीति करने वाले दल देश और भारत को नुकसान पहुंचा रहे हैं और जनता अब ऐसे राजनीतिक दलों को जवाब देने लगी है. बता दें सहारनपुर स्थित देवबंद, मुस्लिमों की शिक्षा के लिए बड़ा केंद्र माना जाता है. देवबंद में सीएम ने कहा कि विकास का विकल्प नहीं है. हमें बंटना नहीं है. विभाजित नहीं होना है. तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले, फतवे की संस्कृति पर विश्वास करने वाले अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए जाति का सहारा लेते हैं. 

सीएम योगी ने कहा जो लोग जाति के नाम पर राजनीति करते हैं उनके लिए आइना है बंगाल. देश और भारत को नुकसान पहुंचाने वाले दल जनता को खत्म कर देगी. बीजेपी ने उनको आइना दिखाया है समाज के विभाजन का काम करते हैं. बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार आई है. फतवे से सहारनपुर मुक्त हो चुका है, प्रगति कर रहा है.

सीएम योगी ने कहा कि अभी हाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हैं. विकास का विकल्प नहीं है, हमें बंटना नहीं है, विभाजित नहीं होना है. तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले, फतवे की संस्कृति पर विश्वास करने वाले अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए जाति का सहारा लेते हैं. जब सनातन संस्कृति पर प्रहार होता है तो इनके मुंह पर फेविकोल लग जाता है.

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के पीछे BJP का हाथ! सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बयान से मची खलबली