सुहेलदेवभारतीयसमाजपार्टी (सुभाषपा) केराष्ट्रीयअध्यक्षऔरउत्तरप्रदेशसरकारकेकैबिनेटमंत्रीओपीराजभरशनिवार (23 अगस्त) कोबस्तीपहुंचे. इस दौरानवोटचोरीकेमुद्देपरउन्होंनेविपक्षपरजमकरहमलाबोला, कैबिनेट मंत्री नेकहाकीयहउनकीहताशाबोलरहीहै, राजस्थान, हरियाणा, दिल्लीहारेऔरबिहारभीहारेंगे. यहलोगअभीसेमानगएहैंकिबिहारहारगएहैं, इसलिएअभीसेमाहौलबनारहेहैंकिहारनेकेबादक्या बोलेंगे.

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि हम उदाहरण दे रहे हैं, 1952 में बाबा साहब महाराष्ट्र से चुनाव लड़े और कांग्रेस ने 78 हजार वोट चोरी करवाया था और बाबा साहब चुनाव हार गए. अगर कर्नाटक में वोट काटे गए, चुनाव आयोग ने गड़बड़ी की और सरकार किसकी बनी कांग्रेस की, अगर गड़बड़ी और चोरी वाली सरकार है कर्नाटक ने तो रिजाइन दे दो. कांग्रेस की सरकार थी बीजेपी चुनाव लड़ी 282 सीट जीती, यह लोग वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. अभी 2024 के चुनाव में अगर चोरी करते तो 240 जीतते चांप कर जाते 500 सीट, यह सब झूठ बोल रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है, यह लोग एक एक शगूफा छोड़ते हैं और भागते जाते हैं.

उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर सीएए है, जिसमें कहा गया मुसलमानों की नागरिकता छीनना चाहते हैं दो साल से ऊपर हो गए एक भी मुसलमान की नागरिकता गई क्या. फिर यह लोग बोले किवक्फ कानून से मुसलमानों की संपत्ति छीन ली जाएगी. अब वह खत्म हो गया अब कोई नहीं चिल्ला रहा, अब यह वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब कोई कमजोर प्रधान जीता तो उस को हरवा कर अपनी पार्टी का प्रधान जितवा दिए. जिला पंचायत जो जीता उस को हरवा दिया, वोट चोरी करके प्रमुख जितवा लिए. यही लोग वोटचोरी की बात बोल रहे हैं.

माल ढुलाई की वजह से खाद की आ रही दिक्कत- ओपी राजभर

कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि इन लोगों को सीखना चाहिए कि आज की तारीख में एनडीए गठबंधन के जितने लोग हैं वह गांव में जा कर लोगों के बीच में है. और यह लोग ट्विटर और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. वहीं किसानों को खाद न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम आप की बात से सहमत हैं कि कुछ किसानों को खाद नहीं मिल रही मल ढुलाई की वजह से दिक्कत आ रही है. खाद की कोई कमी नहीं है, सरकार हर किसान को खाद देने के लिए कटिबद्ध है.

जातीय जनगणना पर भी ओपी राजभर दिया बयान

जातीय जनगणना पर ओपी राजभर ने बताया कि सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जातिवार जनगणना 2027 में होगी, चुनाव 2026 में होना है. साल 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायत चुनाव समय पर होगा.