UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के इस्तीफे के बाद से बीजेपी का ओबीसी समीकरण बुरी तरह गड़बड़ा गया है. पिछले तीन दिनों से लगातार बीजेपी में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई हैं. बीजेपी से अब तक 3 मंत्री और 7 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. दावा किया जा रहा है कि ये अभी तो ये शुरुआत ही है, ये सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है. इस बीच एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने भी बड़ा बयान दिया है.  

बीजेपी में लगी इस्तीफों की झड़ी पर बयान देते हुए शरद पवार ने कहा कि ऐसा एक भी दिन नहीं गुजरता जब बीजेपी का कोई नेता पार्टी नहीं छोड़ता. यूपी की ही बात करें तो 13 विधायक बीजेपी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि आज भी बीजेपी के चार विधायक पार्टी को छोड़ देंगे. बीजेपी से जाने वाले सभी विधायक और मंत्री पिछड़े वर्ग से आते हैं. पिछले चुनाव में बीजेपी को भारी संख्या में पिछड़े समुदाय का वोट मिला था, जिसकी वजह से पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हुई थी.  

एनसीपी यूपी में अखिलेश यादव की पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही हैं. अखिलेश ने एनसीपी के लिए बुलंदशहर की अनूपशहर सीट को छोड़ा है. इस सीट पर एनसीपी के केके शर्मा दोनों पार्टियों की तरफ से संयुक्त उम्मीदवार होंगे. इस सिलसिले में बुधवार को दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन चुकी है. बीजेपी में मची भगदड़ से समाजवादी पार्टी काफी उत्साहित हैं. इस्तीफा देने के बाद मौर्य ने साफ कर दिया है कि वो 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. उनके समर्थन में इस्तीफा देने वाले सभी नेताओं का भी कहना है कि वो वहीं जाएंगे जहां मौर्य जाएंगे. 

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: बीजेपी और समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में पिछले 3 चुनाव में कितने ओबीसी वोट मिले, आंकड़ों की जुबानी जानिए

UP Weather and Pollution Report: घने कोहरे से घिरा यूपी, ठंड से भी छूटेगी अभी कंपकंपी