उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस ने बड़ी वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जंगल में डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, चाकू, चोरी का ट्रैक्टर और अन्य सामान बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी आरोपी बागपत जनपद के रहने वाले हैं और आसपास के जिलों में चोरी, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे.

Continues below advertisement

दरअसल,  बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि विज्ञान फार्म हाउस के पास जंगल में कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जंगल की घेराबंदी की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, ट्रैक्टर की चाबियां बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरमान, जहांगीर, तालिब, मोमिन, सावेज और गुलफाम के रूप में की है. इनके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, कारतूस, 5 नाजायज चाकू, ट्रैक्टर की चाबियां और अन्य सामान बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, बरामद ट्रैक्टर 17 अगस्त की रात बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के जौला गांव से चोरी किया गया था, जिसे इसी गैंग ने चोरी किया था. पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर चोरी की वारदात का भी खुलासा कर दिया है.

Continues below advertisement

लखनऊ हत्याकांड: कैसे मानस तक पहुंचा हथियार? अब तक नहीं सुलझी गुत्थी

आरोपियों के खिलाफ बागपत में पहले से अलग-अलग कई मुकदमे दर्ज

पकड़े गए 6 आरोपियों में से 5 आरोपी बागपत के चांदी नगर थाना क्षेत्र के गौना सहाबानपुर गांव के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी असारा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है. सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ बागपत के अलग-अलग थानों में पहले से चोरी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

फिलहाल पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में होने वाली संभावित बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया.

अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा