मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के सोहंजनी तगान गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में पहुंचे सपा सांसद राजीव राय ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है. कहा कि बीजेपी की नीति ऐसी है कि “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको इसने ठगा नहीं.”

Continues below advertisement

सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि समाज के हर वर्ग को सम्मान और हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से उन लोगों की आवाज उठाती रही है, जो अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि “जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उतनी उसकी भागीदारी” होनी चाहिए और देश संविधान के अनुसार चलना चाहिए.

आंजनेय सिंह की होगी विदाई या मिलेगी नई ज़िम्मेदारी! एक्सटेंशन पर अटकलें जारी

Continues below advertisement

चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

चढ़ावा चोरी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए राजीव राय ने कहा कि खाद की बोरी से लेकर परीक्षा के प्रश्नपत्र और बैंकों के पैसे तक चोरी होने की बातें सामने आती हैं. राम मंदिर के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वालों से जनता सवाल पूछ रही है.

'वन नेशन, वन इलेक्शन' के मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया

वन नेशन, वन इलेक्शन के सवाल पर राजीव राय ने कहा कि सरकार को संसद के अंदर अपने मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री पर संसद सत्र के दौरान सदन से बाहर रहने और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से देश नहीं चलता, सरकार को संसद में आकर जवाब देना चाहिए.

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर किया दावा

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा सांसद ने दावा किया कि 2024 लोकसभा चुनाव से बेहतर प्रदर्शन समाजवादी पार्टी 2027 में करेगी. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि जनता का चुनाव होगा. किसान, छात्र और जवानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए.

एथेनॉल के चलते महंगी हुई चीन- राजीव राय

चवन्नी और चीनी के सवाल पर राजीव राय ने कहा कि जो ट्रेंड कर रहा है, उसे ट्रेंड करने दिया जाए. उन्होंने कहा कि इथेनॉल के चलते चीनी महंगी हुई है, लेकिन पेट्रोल सस्ता नहीं हुआ. वहीं चवन्नी के सवाल पर उन्होंने बिना नाम लिए अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पर तंज कसते हुए कहा कि “हमारे यहां तो एक ही चवन्नी है, जिसे मैं हारकर आया हूं.”

छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार पर हमला

राजीव राय ने छात्रों के आंदोलन और अग्निवीर योजना को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पढ़ाई और रोजगार की मांग करने वाले छात्रों पर बल प्रयोग नहीं होना चाहिए. उन्होंने अपने और डिंपल यादव के घायल होने का जिक्र करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. बांग्लादेश के मुद्दे पर भी राजीव राय ने केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों और सीमा सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरता से जवाब देना चाहिए.

वहीं त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो राजनीतिक दल त्यागी-ब्राह्मण समाज को उचित प्रतिनिधित्व और टिकट देगा, समाज उसी का समर्थन करेगा. उन्होंने कहा कि जो पार्टी समाज को नजरअंदाज करेगी, चुनाव में उसका विरोध किया जाएगा.

सोहंजनी तगान में आयोजित इस सम्मेलन के जरिए समाजवादी पार्टी ने जहां 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों का संदेश दिया, वहीं सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला.

UP में इन महिलाओं को मिलेगा 'लाइफटाइम फ्री' सफर! योगी सरकार का तोहफा