उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. अलीगढ़ की मंडल आयुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि आजम खान पर कड़ी कार्रवाई करने वाले चर्चित आईएएस आन्जनेय कुमार सिंह को सरकार यूपी में सेवा विस्तार देने नहीं जा रही है. 

Continues below advertisement

इस तबादला के आदेश के साथ यूपी से आईएएस आन्जनेय कुमार सिंह की विदाई करीब-करीब तय मानी जा रही है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि यूपी सरकार की ओर से उनके एक्सटेंशन की फाइल केंद्र को भेजी गई है और उन्हें यूपी में ही कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. 

IAS आंजनेय सिंह के एक्सटेंशन पर अटकलें

आन्जनेय कुमार सिंह के अवकाश पर जाने के बाद से रिक्त चल रही मुरादाबाद के मंडलायुक्त की कुर्सी पर 2009 बैच की आईएएस संगीता सिंह की तैनाती की गई है. इस पोस्टिंग के साथ ही उन चर्चाओं पर भी विराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि आईएएस आन्जनेय कुमार सिंह दोबारा से इसी पद पर लौटेंगे.

Continues below advertisement

संगीता सिंह 1994 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं. वे मूल रूप से इटावा जिले की रहने वाली हैं. 2009 में वे प्रमोट होकर आईएएस बनीं. वह सुल्तानपुर की डीएम रह चुकी हैं. इन दिनों मुरादाबाद ट्रांसफर होने से पहले वो अलीगढ़ की कमिश्नर पर थीं.

आन्जनेय सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड

मुरादाबाद कमिश्नर के पद पर आन्जनेय कुमार सिंह ने नया रिकॉर्ड बनाया है. 6 मार्च 2021 को आन्जनेय कुमार सिंह ने मुरादाबाद के कमिश्नर पद पर चार्ज लिया था. वह 14 अगस्त 2026 तक इस पद पर रहे. यूपी में कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने 14 फरवरी 2026 की शाम को अपना चार्ज डीएम मुरादाबाद डॉ. राजेन्द्र पैंसिया को सौंप दिया था और छुट्टी पर चले गए थे. इस दौरान वे 5 साल 5 महीने और 8 दिन मुरादाबाद के कमिश्नर रहे.

प्रयागराज-वाराणसी समेत 26 जिलों में आज झमाझम बारिश, IMD ने दिया अलर्ट

आन्जनेय कुमार सिंह मूल रूप से यूपी के मऊ जिले में सलाहादबाद गांव के रहने वाले हैं. सिक्किम कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी हैं. 16 फरवरी 2015 को वह सपा सरकार के समय में प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आए थे.  अखिलेश यादव उन्हें यूपी में लेकर आए थे. 

यूपी में 7 बार सेवा विस्तार

प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद 19 फरवरी 2019 को आन्जनेय कुमार सिंह को रामपुर का DM बनाया गया था. आन्जनेय कुमार सिंह करीब 2 साल तक रामपुर के डीएम रहे. प्रमोशन के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें 5 मार्च 2026 को मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर बना दिया. 6 मार्च 2021 से आन्जनेय कुमार सिंह मुरादाबाद के कमिश्नर थे. केंद्र सरकार ने उन्हें यूपी में 7 बार सेवा विस्तार दिया था.

UP में इन महिलाओं मिलेगा 'लाइफटाइम फ्री' सफर! योगी सरकार का तोहफा