मुरादाबाद: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर होते हुए नजर आ रही हैं. इसी कड़ी में यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वो कोरोना काल में कामगारों के पलायन का मुद्दा तो उठा रहे हैं लेकिन उनकी सरकार में कैराना में पलायन हुआ था. वो उसे भूल गए हैं और हमने तो पलायन वाले 45 लाख कामगारों को काम दिया है.
सिद्धार्थ सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना
वहीं सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव के यूपी से बुलडोजर और सांड हटाने वाले बयान पर पर कहा कि इसका मतलब हुआ कि फिर से यूपी में गुंडाराज और माफिया गिरी आ जाएगी. जैसे सपा शासनकाल में अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान थे. इसका सीधा मतलब ये है कि उनका सपना है कि वो आएंगे तो गुंडा राज राज्य में वापस आ जाएगा.
बसपा और कांग्रेस से भी किया था अखिलेश ने गठबंधन
इस दौरान सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ओमप्रकाश राजभर सहित छोटे दलों से सपा के गठबंधन पर बात करते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव इससे पहले बसपा और कांग्रेस जैसे बड़े दलों से गठबंधन करने के बावजूद कुछ नहीं कर पाए, तो छोटे दलों से गठबंधन करके वो अब क्या कर लेंगे.
वहीं मुरादाबाद में कल होने वाली प्रियंका गांधी की रैली पर सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि कांग्रेसियों को अब ये देखना चाहिए कि प्रियंका गांधी के यूपी में प्रचार करने से कांग्रेस में कितना असर पड़ने वाला है.
ये भी पढ़ें-
