Narendra Giri Maharaj Last Rites LIVE: महंत नरेंद्र गिरि को 23 सितंबर को सुबह 11 बजे दी जाएगी भू-समाधि
Narendra Giri Maharaj Death LIVE: महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने आनंद गिरि को गिरफ्तार किया है. नरेंद्र गिरि शव अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित उनके आवास में पंखे पर लटका मिला था.
ABP GangaLast Updated: 21 Sep 2021 03:41 PM

बैकग्राउंड
Narendra Giri Maharaj Death News LIVE: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (Akhil Bhartiya Akhara Parishad) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उनके शिष्य आनंद...More
Narendra Giri Maharaj Death News LIVE: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (Akhil Bhartiya Akhara Parishad) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उनके शिष्य आनंद गिरि को गिरफ्तार किया है. आनंद गिरी के खिलाफ प्रयागराज में केस दर्ज हुआ है. बता दें कि महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. उनका शव अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित उनके आवास में पंखे पर लटका मिला था. मठ को सील कर दिया गया है. पुलिस ने वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. उन्होंने अपने शिष्य आनंद गिरि पर परेशान करने का आरोप लगाया है.कांग्रेस ने उठाए सवालकांग्रेस ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या पर सोमवार को दुख जताया है. साथ ही, यह सवाल किया कि यह खुदकुशी है या फिर ‘सुनियोजित हत्या’ का मामला है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘संतों महन्तों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद के आदरणीय महंत नरेंद्र गिरि जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हृदयविदारक है श्रद्धांजलि.’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या? उत्तर प्रदेश भाजपा की ये कैसी सरकार है जो देश के संतों महंतों की रक्षा करने में भी समर्थ नहीं?’’ये भी पढ़ें:UP Election: सीएम योगी ने अखिलेश यादव और मायावती को बताया एक्सीडेंटल हिंदू, जानें क्या कुछ कहा?Muslims in UP Politics: भाजपा नेता ने कही बड़ी बात, बोले- चुनाव में जीतने वाले मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट जरूर देगी पार्टी
बलबीर गिरि होंगे महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी
बलबीर गिरि महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी (Successor) होंगे. वो तकरीबन 15 साल पुराने शिष्य हैं. महंत नरेंद्र गिरि ने बलबीर गिरि को हरिद्वार आश्रम का प्रभारी बनाया हुआ था. महंत ने अपनी वसीयत में बलबीर गिरि को उत्तराधिकारी घोषित किया है.