उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इंदिरा नगर के जरहरा में बने एनिमल बर्थ कंट्रोल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया. इसका निर्माण लखनऊ नगर निगम ने करवाया है.

Continues below advertisement

इस सेंटर में पशु चिकित्सकों, पैरा वेटरिनरी कर्मचारियों और कुत्तों को पकड़ने वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्हें कुत्तों की नसबंदी, एंटी-रेबीज टीकाकरण और उनकी देखभाल के सही तरीकों की जानकारी दी जाएगी. सेंटर में एक बार में 30 लोगों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है.

यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?

Continues below advertisement

1.08 लाख कुत्तों की नसबंदी

लखनऊ नगर निगम सितंबर 2019 से कुत्तों की आबादी नियंत्रित करने का अभियान चल रहा है. इसके तहत अब तक 1.08 लाख कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है. जनवरी 2026 में हुए सर्वे में शहर में कुत्तों की अनुमानित आबादी के करीब 80 प्रतिशत हिस्से को इस अभियान के तहत कवर किया जा चुका है. नगर निगम जून 2026 से कुत्तों की माइक्रोचिपिंग भी करा रहा है. इससे उनकी पहचान और उनसे जुड़ा रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से सुरक्षित रखा जा सकेगा.

15 दिन की होगी ट्रेनिंग

ट्रेनिंग सेंटर में 15 दिन की ट्रेनिंग होगी. इसके लिए पशु चिकित्सकों को 5,000 रुपये, पैरा वेटरिनरी कर्मचारियों को 1,500 रुपये और एनिमल हैंडलर्स को 1,000 रुपये फीस देनी होगी. ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट दिया जाएगा. ट्रेनिंग के लिए नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in से आवेदन फॉर्म मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है.

क्या बोलीं मेयर सुषमा खारवाल?

मेयर सुषमा खारवाल ने बताया कि सेंटर में दो ऑपरेशन टेबल वाला ऑपरेशन थिएटर, प्रिपरेशन रूम, कॉन्फ्रेंस रूम और दो क्लासरूम बनाए गए हैं. इसे लखनऊ नगर निगम, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच हुए समझौते के तहत बनाया गया है. इसमें ट्रेनिंग ह्यूमन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स संस्था देगी.

UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय