बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन अर्नब की वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव आया है. चक्रवात अर्नब के असर से 29 और 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. आईएमडी लखनऊ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों भारी से भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. वहीं पश्चिमी यूपी के इलाकों में भी तूफान, बिजली और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट है.

Continues below advertisement

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और इसके आसपास के जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. इसका असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा.

लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा

Continues below advertisement

पूर्वी यूपी के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी 29 अक्टूबर को वर्षा/ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत अधिक संभावना है. इसके साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ 40-50KM प्रति घंटे की रफ्तार हवाओं के चलने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होंने की संभावनाएं हैं.

पश्चिमी यूपी के इलाकों में भी दिखेगा अर्नब का असर

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर दिनांक 29 अक्टूबर को वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की बहुत संभावनाएं हैं. इसके साथ ही कहीं-कहीं मेघगर्जन/वज्रपात के साथ 50KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन अर्नब का देश के कई राज्यों में देखने को मिला है. वहीं, दूसरी तरफ चक्रवात की वजह से मौसम हुए बदलाव ने लोगों को ठंड का एहसास भी कराया है. यूपी के बहराइच और बरेली में तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि, फुर्सतगंज में 28.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है.

गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा