लोकसभा चुनाव 2019 : पहला चरण.. 20 राज्य की 91 सीटों पर वोटिंग जारी... यहां मिलेगा हर अपडेट
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहला चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है। 20 राज्यों की 91 सीटों पर मत डाले जा रहे हैं।
ABP News BureauLast Updated: 11 Apr 2019 12:34 PM

बैकग्राउंड
लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहला चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है। 20 राज्यों की 91 सीटों पर मत डाले जा रहे हैं। यूपी...More
लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहला चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है। 20 राज्यों की 91 सीटों पर मत डाले जा रहे हैं। यूपी की पहले चरण में जिन सीटों में मतदान हो रहाहै उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं। वहीं उत्तराखंड की सभी पांच हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा सीटें भी शामिल हैं। यूीपी के इन दांव पर दिग्गजों की किस्मतपहले चरण के चुनाव में भाजपा के कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर लगी है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह गाजियाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं मोदी सरकार में एक और मंत्री महेश शर्मा गौतमबुद्धनगर सीट से प्रत्याशी हैं।
मुजफ्फरनगर से बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने धर्म के आधार पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'ये मेरा गंभीर आरोप है, गंभीर सवाल है। धर्म विशेष की महिलाओं के चेहरे आई कार्ड से नहीं मिलाए जा रहे हैं। मैं 50 बूथ पर खुद देखकर आया हूं। कहीं भी फोटो से चेहरा नहीं मिलाया जा रहा है। जहां भी ये हो रहा है वहां वोटिंग परसेंटेज हाई है। सिस्टम में कुछ न कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ है।' हालांकि चुनाव आयोग ने बालियान के आरोप का खंडन किया है।वेंकटेश्वर लू ने कहा इस तरह का बयान भ्रम फैलाने वाला है, इसमें कोई सचाई नहीं है।