Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में मिशन 400 और उत्तर प्रदेश में मिशन 80 को फतह को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेगा प्लान तैयार कर लिया है. इस प्लान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत देश और प्रदेश के बड़े नेताओं की कुल 100 से अधिक रैलियां होंगी. इसके अलावा 20 से अधिक रोड शो भी होने की तैयारी है.

यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 रैलियां होने की उम्मीद है, इसमें 8-8 लोकसभा सीट के लिहाज से पीएम की एक-एक रैली होगी. हर रैली में करीब 5 से 8 लाख लोग जुटा कर भाजपा अपनी ताकत दिखाने वाली है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  वाराणसी में एक भव्य रोड शो की भी तैयारी है. पीएम के अलावा गृह मंत्री की भी यूपी में होगी करीब एक दर्जन रैली होने की तैयारी है.

यूपी में सीएम योगी की होंगी इतनी रैलीसीएम योगी मिशन 80 को लेकर लगभग हर लोकसभा क्षेत्र में रैली करेंगे. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की एक दिन में दो से तीन लोकसभा सीटों पर रैली हो सकती है. सीएम के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी 15 से ज्यादा रैली करने वाले हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी करीब एक दर्जन के अधिक रैली यूपी में करने वाले हैं. 

यादव वोटबैंक में सेंधमारी की तैयारीमिशन 80 के तहत यूपी में यादव बाहुल्य सीटों पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की भी करीब 1 दर्जन लोकसभा सीटों में रैलियां होने वाली हैं. मोहन यादव अभी तक आजमगढ़ और मोहनलाल गंज लोकसभा सीट पर अपने समाज को भाजपा के पक्ष में एकजुट होने का मंत्र दे चुके हैं. मोहन यादव के अलावा ओबीसी समाज के बड़े नेताओं की भी करीब 60 से ज्यादा रैलियां प्रस्तावित हैं. वहीं सहयोगी दलों के नेताओ की भी 30 रैली भाजपा कैंडिडेट के लिए तय की गई हैं. केंद्रीय मंत्रियों और यूपी सरकार के मंत्रियों के लिए भी 100 से अधिक सम्मेलन तय किया गए हैं. 

BSP Candidates List: बसपा के कैंडिडेट्स की लिस्ट इस दिन हो सकती है जारी, मायावती के पास पहुंचे ये नाम, मंथन जारी