लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग जारी, 5 बजे तक 56.92 प्रतिशत हुआ मतदान
पीलीभीत में सांसद वरुण गांधी एवं बरेली में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं फीरोजाबाद सीट पर चाचा व भतीजे के बीच सियासी मुकाबला होगा।
ABP News BureauLast Updated: 23 Apr 2019 06:21 PM

बैकग्राउंड
लखनऊ,एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के मतदान के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इस दौर में उत्तर प्रदेश की 12 जिलों की...More
लखनऊ,एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के मतदान के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इस दौर में उत्तर प्रदेश की 12 जिलों की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें मुरादाबाद, संभल, रामपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं,आंवला, बरेली और पीलीभीत शामिल हैं। इन सीटों पर 1,78,10,946 मतदाता वोट डालेंगे। तीसरे चरण में 4,515 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यही नहीं, सुरक्षा चाक चौबंद रखने के लिए 1610 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 186 जोनल मजिस्ट्रेट, 358 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।LIVE UPDATES:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सैफई के बूथ नंबर 228 पर अपना वोट डाला।दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर तीसरे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव चुनाव मैदान में हैं। रामपुर में पूर्व मंत्री आजम खां व पूर्व सांसद जयाप्रदा के बीच मुकाबला है। पीलीभीत में सांसद वरुण गांधी एवं बरेली में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, फीरोजाबाद सीट पर चाचा व भतीजे के बीच सियासी मुकाबला होगा। गठबंधन प्रत्याशी व सांसद अक्षय यादव का मुकाबला प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी बरेली और कम फीरोजाबाद से इस चरण में सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी बरेली लोकसभा सीट से हैं, जबकि सबसे कम छह प्रत्याशी फीरोजाबाद सीट से हैं। सबसे ज्यादा 19.56 लाख मतदाता मुरादाबाद व सबसे कम 16.17 लाख मतदाता एटा में हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रीलंका में हुई आतंकी घटना के बाद से चुनाव में और सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की। किस सीट पर कितने प्रत्याशी मैदान में तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों में मुरादाबाद में 13 प्रत्याशी, रामपुर में 11, संभल में 12, फीरोजाबाद में छह, मैनपुरी में 12, एटा में 14, बदायूं में नौ, आंवला में 14, बरेली में 16 और पीलीभीत में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
बदायूं: बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्या का आरोप। कहा- सपा के लोगों ने किया पथराव, बूथ कैप्चरिंग का भी किया गया प्रयास। प्रशासन के वजह से बची जान।