Ganga Pratigya Live Updates: बसपा सासंद अफजाल अंसारी बोले- गंदे नाले के ट्रीटमेंट पर काम नहीं हुआ
यूपी-उत्तराखंड के आपके अपने चैनल एबीपी गंगा पर खास कार्यक्रम 'गंगा प्रतिज्ञा' जारी है.

बैकग्राउंड
देश की सबसे महत्वपूर्ण नदी गंगा को देवी के रूप में पूजा जाता है. मां गंगा के किनारे बहुत से तीर्थ स्थल बसे हुए हैं. देश की सबसे पवित्र गंगा...More
प्रयागराज से बीजेपी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि गंगा सिर्फ नदी ही नहीं बल्कि इसे जीवनदायिनी माना जाता है. मां कहकर इसकी पूजा की जाती है. मां गंगा के प्रति हमारी आस्था जुड़ी है. रीता बहुगुणा ने आगे कहा कि नमामि गंगे के कार्यक्रम को स्पीड से आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अकेले प्रयागराज में 100 से ज्यादा घाटों की सफाई की जा रही है. हर रोज यहां से कचरा साफ किया जाता है. योगी सरकार की कोशिश है कि गंगा किनारे सभी गांवों को ओडीएफ करे. इसके तहत प्रयागराज में 100 गांवों को ओडीएफ किया गया है.
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद गंगा की सफाई के लिए काफी काम किया गया है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले और अब गंगा की स्थिति में बड़ा फर्क दिख रहा है.