चुनाव 2019: पांचवें चरण का मतदान खत्म, यूपी की 14 सीटों पर 57.33 फीसदी वोटिंग
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया है। यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। यूपी की इन लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9.76% मतदान दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे तक करीब 23 फीसदी मतदान हुआ है।
ABP News BureauLast Updated: 06 May 2019 07:22 PM

बैकग्राउंड
लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। देश के सात राज्यों के साथ-साथ प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले...More
लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। देश के सात राज्यों के साथ-साथ प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले गए। यूपी की जिन 14 सीटों पर वोट डाले गए उनमें धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 57.33 फीसदी मतदान हुआ है।इस चुनाव में कई वीआईपी उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रायबरेली से सोनिया गांधी, लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं।
धौराहरा-64%, सीतापुर-62.66%, मोहनलालगंज-60.65%, लखनऊ-53.94%, रायबरेली-53.68%
अमेठी-53.20%, बांदा-60%, फतेहपुर-55.08%, कौशांबी-53.60%, बाराबंकी-63%,फैजाबाद-60.40, बहराइच-56.23%, कैसरगंज-54.87%, गोंडा-51.80%
अमेठी-53.20%, बांदा-60%, फतेहपुर-55.08%, कौशांबी-53.60%, बाराबंकी-63%,फैजाबाद-60.40, बहराइच-56.23%, कैसरगंज-54.87%, गोंडा-51.80%