Narendra Giri News Live Updates: महंत नरेंद्र गिरि को बाघम्बरी मठ में दी गई भू समाधि, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
Mahant Narendra Giri: महंत नरेंद्र गिरि बाघम्बरी मठ में भू समाधि दे दी गई है. इस दौरान 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
ABP GangaLast Updated: 22 Sep 2021 02:49 PM

बैकग्राउंड
Narendra Giri Postmortem: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम खत्म हो गया है. 5 डॉक्टरों की टीम ने उनका पोस्टमार्टम किया. एमएलएन मेडिकल कॉलेज के...More
Narendra Giri Postmortem: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम खत्म हो गया है. 5 डॉक्टरों की टीम ने उनका पोस्टमार्टम किया. एमएलएन मेडिकल कॉलेज के दो, जिला अस्पताल के दो और सीएमओ ऑफिस से अटैच एक डॉक्टर ने शव का पोस्टमार्टम किया. पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई थी. पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद भू समाधि की प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी.चारों गनर से पूछताछ जारीउधर, नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच कर रही एसआईटी महंत की सुरक्षा में तैनात चारों गनरों से गहन पूछताछ कर रही है. चारों गनर को को हिरासत में रखे जाने की भी चर्चा है. गनर अजय सिंह, मनीष शुक्ला, अभिषेक मिश्रा और विवेक मिश्रा से लगातार पूछताछ की जा रही है. खबर के मुताबिक, चारों गनर को सस्पेंड किए जाने की भी सिफारिश की गई है. दरअसल, पूरे मामले में चारों सरकारी गनर की लापरवाही सामने आई है. चारों गनर को आज निलंबित किया जा सकता है. शिष्य आनंद गिरि ने गनर अजय सिंह के खिलाफ बयान भी दिए हैं.बता दें कि नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच के लिए मंगलवार को 18 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. हरिद्वार में महंत के एक शिष्य आनंद गिरि को हिरासत में ले लिया गया. ये भी पढ़ें:Mahant Narendra Giri: यूपी की राजनीति में था महंत नरेंद्र गिरि का खासा रसूख, सभी दलों के नेता करते थे सम्मानUP Election: सीएम योगी बोले- SP के कुछ नेताओं ने तालिबान का समर्थन किया है, सख्त कार्रवाई होगी
भू समाधि प्रक्रिया संपन्न
प्रयागराज स्थित बाघम्बरी मठ में महंत नरेंद्र गिरि को भू समाधि दे दी गई है. मठ में बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद हैं. इस दौरान 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.