यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म, 54.12 फीसदी रही वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया है। इस चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें 2.53 करोड़ मतदाता 177 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

ABP News BureauLast Updated: 12 May 2019 07:38 PM

बैकग्राउंड

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। शाम पांच बजे तक 50.63 फीसद वोटिंग हुई। वहीं,...More

यूपी में शाम पांच बजे तक 50.63 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। सुल्तानपुर में 52.93%, प्रतापगढ़ 51.28%, फूलपुर 46%, इलाहाबाद 47.06%, अम्बेडकरनगर 55.24%, श्रावस्ती 47.80%, डुमरियागंज 46.40%, बस्ती 53.28%, संतकबीरनगर 50.72%, लालगंज 52.50%, आजमगढ़ 52.60%, जौनपुर 51.43%, मछलीशहर 50.40% और भदोही में 51.20% वोटिंग हुई।