काशी ने मुझ में बहुत कुछ बदल दिया, बनारस के फक्कड़पन में ये फकीर भी रम गया है : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो खत्म होने के बाद उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर आरती की। मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई नेता मौजूद रहे। मोदी अब शुक्रवार को वाराणसी सीट से नामांकन करेंगे।
ABP News BureauLast Updated: 25 Apr 2019 09:43 PM

बैकग्राउंड
वाराणसी, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में भव्य रोड खत्म हो गया है। ये रोड शो करीब सात किलोमीटर लंबा चला। रोड शो के दौरान पीएम मोदी बीएचयू से...More
वाराणसी, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में भव्य रोड खत्म हो गया है। ये रोड शो करीब सात किलोमीटर लंबा चला। रोड शो के दौरान पीएम मोदी बीएचयू से लेकर दशाश्वमेघ घाट तक लोगों से मिले। रोड शो के बाद उन्होंने मां गंगा की पूजा और आरती की। मोदी का रोड शो बीएचयू चौराहे पर लगे पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति के पास से शुरू हुआ। जहां पीएम मोदी पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरू किया। वाराणसी में रहने वाले अलग-अलग राज्यों के लोगों ने पारंपरिक तरीके से मोदी का अभिवादन किया।पीएम मोदी का रोड शो अस्सी मोड़, मुमुक्षु भवन, आनंदमयी अस्पताल, शिवाला तिराहा, सोनारपुरा, जगमबाडी होते हुए गोदौलिया पहुंचा। सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी जिससे कोई सड़क के बीच में न आ पाए। शहर में हर तरफ मोदी स्वागतम के बोर्ड लगाए गए। रोड शो के दौरान गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश भी हुई। कहीं कोई कसर न रह जाए, इसके लिए बीजेपी नेताओं की टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह खुद वाराणसी में जमे हुए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी रोड शो में पीएम मोदी के साथ रहे। रोड शो के बाद अगले दिन यानी 26 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी नामांकन करेंगे। इस मौके पर मंत्रिमंडल के उनके कई सहयोगी भी साथ रहेंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मोदी के संग रहेंगे। नामांकन से पहले वे काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे।रोड शो का रुट लंका- मालवीय प्रतिमा- पहलवान लस्सी वाले- अस्सी मोड़- मुमुक्षु भवन- आनन्दमयी अस्पताल- शिवाला तिराहा- सोनारपुरा- जंगमबाड़ी- गोदौलिया- केसीएम- विश्वनाथ मंदिर गेट- चितरंजन पार्क
गंगा आरती के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। मोदी ने कहा कि बनारस के फक्कड़पन में ये फकीर भी रम गया है। काशी ने मुझ में बहुत कुछ बदल दिया। पिछले पांच साल में किसी मंदिर पर आतंकी हमला नहीं हुआ। आतंकियों को बता दिया कि नया भारत सहता नहीं, मुंहतोड़ जवाब देता है।