Live Updates: हाथरस में क्राइम सीन पर पहुंची सीबीआई की टीम, पीड़ित परिवार से भी कर सकती है मुलाकात

पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 55 हजार 342 नए केस सामने आए हैं, जबकि 706 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है. इससे पहले रोजाना 70 से 80 हजार केस देश भर से आ रहे थे. कोरोना के कुल मामले की बात करें तो 71 लाख 75 हजार 881 केस हो चुके हैं...इनमें से 62 लाख 27 हजार 296 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. दिनभर की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़ें रहे एबीपी न्यूज़ के साथ

एबीपी न्यूज़Last Updated: 13 Oct 2020 11:36 AM

बैकग्राउंड

देश में कोरोना के रोजाना नए मामले घटे हैं. पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 55 हजार 342 नए केस सामने आए हैं, जबकि 706 लोगों की...More


सीबीआई की टीम हाथरस में क्राइम सीन पर पहुंच गयी है. सीबीआई की टीम के साथ स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी मौजूज दैं. सीबीआई स्थानीय पुलिस से जानकारी हासिल कर रहे हैं. सीबीआई की जो टीम हाथरस पहुंची है उसमें महिला अधिकारी भी मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक मौका ए वारदात का मुआयना करने के बाद सीबीआई पीड़त परिवार से भी मुलाकात कर उनके बयान दर्ज कर सकती है.