UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधान परिषद सदस्य चुनाव राज्य के 36 जिलों में होना है, इनमें गाजीपुर (Ghazipur) भी शामिल है. इस जिले से बीजेपी के प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल (Vishal Singh Chanchal) चुनावी मैदान में हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से भोलानाथ शुक्ला ने नामांकन किया था. लेकिन, नामांकन के अगले 2 दिनों बाद ही भोलानाथ ने नाम वापसी कर एक तरह से बीजेपी की राह आसान कर दी है. बीजेपी के समर्थन में भोलानाथ शुक्ला ने अपना नाम वापस लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लिए चिंता भी बढ़ा दी है.
सपा ने मदन यादव को बनाया प्रत्याशीप्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला की तरफ से नाम वापस लेने के बाद समाजवादी पार्टी ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बनाया और निर्दल प्रत्याशी मदन यादव जिन्होंने पूर्व में डमी कैंडिडेट के रूप में नामांकन किया था उन्हें समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जिसको लेकर चुनावी घमासान तेज हो चुका है.
बीजेपी पर धनबल का आरोपगाजीपुर जिले की बात करें तो इस चुनाव में कुल 3132 वोटर हैं जिसमें बीडीसी मेंबर, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत सभासद, नगर पालिका के सभासद के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे. बीजेपी के प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल से बात की गई तो वो अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे, हालांकि जीत का अंतर पहले की अपेक्षा कुछ कम हो सकता है. विपक्षी दल बीजेपी पर धनबल का आरोप लगा रहे हैं, विशाल सिंह चंचल ने इस तरहे के आरोपों को सिरे से नकार दिया है.
जीत पक्की हैसमाजवादी पार्टी मदन यादव से बात की गई उन्होंने बताया कि गाजीपुर जिले के विधायक साथ में हैं ऐसे में उनकी जीत सुनिश्चित है. उन्होंने कहा कि मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से नामित किया गया है इसलिए मैं समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी हूं. इस दौरान उन्होंने बताया कि बीजेपी के प्रत्याशी जितना वोट पाएंगे उतने वोट से उनकी जीत होगी.
चालू है आरोप-प्रत्यारोप का दौर बता दें कि, गाजीपुर जिले में कुल 16 ब्लॉक हैं और 9 अप्रैल को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान होगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी. इस चुनाव के लिए शासन की तरफ से प्रेक्षक भी नियुक्त किए जा चुके हैं. चुनाव में दोनों पार्टियों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालू है.
ये भी पढ़ें:
Kannauj: गांव की दुकान से खरीदकर खाए समोसे, बच्चे की मौत...बच्ची की हालत गंभीर
