अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या ने तंज कसते हुए कहा कि अगर उनके यहां सिलेंडर न हो तो वो हमारे यहां सूचना भेज दें, हम सिलेंडर भिजवा देंगे. दरअसल, इससे पहले सपा चीफ ने कहा कि उन्होंने अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे मंगवा लिए हैं. उन्होंने कहा कि सिलेंडर की दिक्कत तो सबको आएगी. हमें भी दिक्कत आएगी. हमने अपने यहां लकड़ी और कोयले से खाना बनाने का इंतजाम कर लिया है. अगर एक, दो, तीन महीने और दिक्कत रही तो हम सबको इसी तरीके से खाना बनाना पड़ेगा.

Continues below advertisement

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि छात्रों के साथ सबसे बड़ी समस्या तो है ही. ठेले पर चाट, मोमोज, मैगी, नूडल्स बेचते थे उनके सामने परेशानी है. एक-एक करके सबको परेशानी आएगी. 

सपा चीफ के इसी बयान पर जब केश प्रसाद मौर्य से प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा, "अगर उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां सूचना भिजवा दें, हम भिजवा देंगे."

Continues below advertisement

एलपीजी सिलेंडर का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि बीजेपी की सरकार में लाइन के सिवा मिला क्या है. बीजेपी की सरकार ने क्या तैयारी की थी? केवल इतनी तैयारी थी कि 14.2 किलो के सिलेंडर को 10 किलो का कर दिया. अगर इतना भी कर दिया है डेढ़ गुना की संख्या में सिलेंडर बन गए होंगे? अगर 14.2 किलो को 10 किलो का सिलेंडर कर दिया है तो आपके पास 4 किलो से ज्यादा पर्याप्त गैस थी जो दूसरे सिलेंडर में भरकर दे सकते थे. 

सपा चीफ ने कहा, "तैयारी तो कम लेकिन कोरोना की याद दिला दी. इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने लाइन के सिवा कुछ नहीं दिया है. कोई भी इनका फैसला हो, हमें-आपको सबको लाइन में लगा देते हैं. लेकिन इस बार जनता ने भी मन बना लिया है कि लाइन में लगकर इनका सफाया करने का काम करेंगे."