ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बादलपुर क्षेत्र में  रेटों मोजो कम्पनी के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भयानक है कि दूर-दूर तक धुएं का काला गुबार देखा जा सकता है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद जारी है.

Continues below advertisement

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र की हैं, जहां स्थित एक नामी कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया. गोदाम में कोल्ड ड्रिंक का भारी मात्रा में भंडारण किया गया था. आग की भयावहता को देखते हुए एक के बाद एक कुल 16 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. दमकलकर्मी चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को बुझाने में जुटे हैं. हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने या फंसे होने की खबर नहीं.

'इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब...', मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

Continues below advertisement

इस पूरी घटना पर जानकारी देते हुए चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया है कि स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास लगातार जारी हैं. CFO प्रदीप कुमार का कहना  कि बादलपुर क्षेत्र के एक कोल्ड ड्रिंक वेयरहाउस में आग लगने की सूचना मिली थी. आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है. आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर जारी है. राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के फंसे होने या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. हम जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पा लेंगे.

आग लगने के कारणों का अभी नहीं चला पता

फिलहाल प्राथमिकता आग को पूरी तरह से बुझाने और इसे आस-पास के इलाकों में फैलने से रोकने की है. आग लगने के कारणों का अभी साफ पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच बाद में की जाएगी.

'न बिजली जले, न पंखा चले...', यूपी में बिजली कटौती को लेकर अखिलेश यादव ने लिखा गीत