UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर जिले में कलेक्शन एजेंट से पिछले सप्ताह हुई लाखों के लूट मामले में 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी जिले के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई है. बदमाशों ने हथियार के दम पर कलेक्शन एजेंट से 6.88 लाख रुपये लूट लिए थे.  स्थानीय पुलिस ने बताया कि बदमाशों से लूटे गए पैसे और हथियार भी बरामद हुए हैं. 

मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हुए हैं जिसकी पुष्टि पुलिस ने की है. पुलिस ने बताया कि दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. उनके पास से अवैध हथियार के अलावा लूटी हुई रकम में से 3.45 लाख रुपये बरामद हुए हैं. इस पूरे मामले में अपर पुलिस उपायुक्त (जोन-1) रणविजय सिंह ने बताया कि 9 मई की दोपहर को सेक्टर 78 के पास से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट के साथ पहले मारपीट की और फिर उनसे 6.88 लाख रुपये लूट लिए. 

Gyanvapi Masjid Survey: तीन दिनों तक चले सर्वे का काम खत्म, जानें- किस पक्ष का क्या है दावा

पीड़ित एजेंट ने मामला दर्ज कराया था जिसके बाद सेक्टर-113 की पुलिस जांच कर रही थी. उन्होंने बताया कि सेक्टर-113 थाना पुलिस ने रविवार रात को एक मुठभेड़ के दौरान लूट की घटना में शामिल मेहरूद्दीन उर्फ गबरु, मुकुल शर्मा, राहुल खारी, दीपक कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें -

UP Corona Update: यूपी के 15 जिलों में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं, 24 घंटे में इतने मामले आए सामने