Flood Like situation in kannauj: पहाड़ों पर हुई भारी बारिश (Heavy Rain) का असर मौदानी भागों मे भी देखने को मिल रहा है. बारिश (Rain) की वजह से गंगा नदी (Ganga River) के किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कन्नौज (Kannauj) के 6 गांवों में गंगा के बढ़े पानी ने फसलों (Crops) को तबाह कर दिया है. एक गांव के आबादी क्षेत्र में भी पानी 5 से 6 फीट तक भर गया है. प्रशासन बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों की मदद करने का दावा कर रहा है, लेकिन पीड़ित प्रशासन के दावों को झुठला रहे हैं.
फसर हुई बर्बाद उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिलें में 18 गांव गंगा की बाढ़ में ज्यादा प्रभावित होते हैं. जिनमें से 6 गांवों को जिला प्रशासन ने हाई फ्लड जोन घोषित कर रखा है. उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई तो उसका असर कन्नौज के इन हाई फ्लड जोन घोषित गांवों में भी देखने को मिला. यहां का जुकय्या, चौराचांदपुर, कासिमपुर, बख्शीपुरवा गांवो की हजारों बीघा फसल बाढ़ की भेंट चढ़ गई है.
Anil Rajbhar In Mau: मंत्री बोले- राष्ट्रवीर राजभर के वंशजों को कहा गया शराबी और नशेड़ी, समाज देगा जवाब
बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया कासिमपुर के 35 घरों में बाढ़ का पानी घुसने से यहां रहने वालों की पूरी ग्रहस्थी बर्बाद हो गई है. प्रशासन ने यहां के ग्रामीणों को सड़क पर बने राहत शिविरों में पहुंचा दिया है. एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी को डीएम ने बाढ़ से निपटने की जिम्मेदारी सौंपी है. उनका कहना है कि बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है, फसलों के नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:
