नई दिल्ली, प्रीति अत्री। अपने जबरदस्त डांस और खूबसूरती से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली दिशा पाटनी ने बहुत ही कम समय में अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। इसी के चलते दिशा अपने फैंस के लिए एक सरप्राइज लेकर आई हैं। जी हां दिशा पटानी ने अपना 'यूट्यूब चैनल' लॉन्च कर दिया है। जिसकी जानकारी दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। इसके साथ दिशा ने कैप्शन दिया है और लिखा है, कि मैं उम्मीद करती हूं कि जितना मजा मुझे ये वीडियो बनाने में आएगा, उतना ही मजा आपको इन्हें देखने में आएगा।
इस यूट्यूब चैनल के जरिए दिशा अपने फैंस के साथ सीधे तौर पर इंटरेक्ट कर सकती हैं और उनके चाहने वाले भी दिशा से पर्सनली कनेंट हो सकते हैं।दिशा ने अपने यूट्यूब चैनल के पहले वीडियो में 'लैक्मे फैशन वीक' में अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। दिशा पाटनी ने बड़े ही शानदार तरीके से अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की है।
''मंलग'' के अलावा फिल्हाल दिशा पाटनी के पास कोई दूसरी फिल्म नहीं है, देखना होगा मोहित सूरी की ये फिल्म दिशा के करियर को कितना ऊपर लेकर जा पाती है।
यह भी पढ़ेंः
कई सालों से इस बीमारी से जूझ रही हैं श्रद्धा कपूरआखिर क्यों, तारा सुतारिया को लोग तैमूर अली खान बता रहे हैं