कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तीखी आलोचना की है. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कड़ा बयान दिया है.

Continues below advertisement

राकेश त्रिपाठी ने कहा, "जिन लोगों ने 'हिंदू आतंकवाद' शब्द गढ़ा, जो 'भगवा आतंकवाद' शब्द गढ़ रहे थे, जो हिंदुत्व को एक बीमारी के तौर पर दिखाने की कोशिश कर रहे थे, जो लोग मंदिर जाने वाले सभी लोगों को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाला मानते हैं, उन्हें भगवान राम का मंदिर कैसे पसंद आएगा? उन्हें भगवान राम के मंदिर के निर्माण से इतनी तकलीफ है कि वे हर तरह से विवाद खड़ा करना चाहते हैं और इस पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं क्योंकि वे बाबरी के समर्थक हैं. इसीलिए उन्हें राम मंदिर पसंद नहीं है."

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का नया वीडियो आया सामने, हुआ ये खुलासा

Continues below advertisement

सपा नेता राजीव राय ने जताई सहमति 

उधर इस मामले में सपा सांसद राजीव राय ने दिग्विजय सिंह का समर्थन करते हुए कहा, "खाई बढ़ाने का काम तो इन्होंने हमेशा किया है. मैं हमेशा कहता हूं कि इनका पॉलिटिकल DNA अंग्रेजों से आता है. फूट डालो, राज करो. भाई से भाई को लड़ाएंगे, जात से जात को लड़ाएंगे, मजहब से मजहब को लड़ाएंगे, नॉर्थ से साउथ को लड़ाएंगे और फिर बड़ी-बड़ी बातें करेंगे. चुनाव के वक्त बोल देंगे, वो तो जुमला था."

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ?

दिग्विजय सिंह ने कहा था कि धर्मग्रंथों में हिन्दू शब्द का उल्लेख नहीं है और बीजेपी-आरएसएस सनातन धर्म को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं.उन्होंने  विनायक दामोदर सावरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुत्व शब्द सावरकर ने गढ़ा था.उनके मुताबिक आरएसएस और VHP जैसे संगठन हिंदुत्व को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे हिन्दू-मुस्लिम, हिन्दू-सिख और हिन्दू-ईसाई के बाद दरार पैदा हुई है.

दिग्विजय के बयान पर हिन्दू संगठनों के साथ-साथ कई धर्म गुरुओं ने भी आपत्ति जताई है. जिसके बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. जबकि कांग्रेस ने भी दिग्विजय सिंह का बचाव किया है.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2027: इस सीट से दद्दन खान होंगे AIMIM के उम्मीदवार, ओवैसी ने किया ऐलान