उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचे यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने वंदेमातरम को लेकर कांग्रेस को अंग्रेजो की 'बी' पार्टी बताया और कहा,  "कांग्रेस अंग्रेजो की बी पार्टी है. 1937 में वन्देमातरम का गायन हुआ था वो सारे छंद गाये गए थे, राहुल गांधी जिस तरीके से काम कर रहे है दरअसल उनकी मानसिकता बिरादरी की है, जिन दलों ने भी बिरादरी की राजनीति की वो समाप्त हो गए, आज वो अस्तित्व में नही है. इसी तरह से सपा भी विभिन्न बिरादरियों को जोड़ कर राजनीति कर रही है वो भी समाप्ति की ओर है."

Continues below advertisement

यूपी सरकार द्वारा 52 वीवीआइपी को बुलेटप्रूफ जैकेट देने के आदेश पर बोले, केवल वीवीआइपी को ही नहीं योगी सरकार की दो प्राथमिकता है. नम्बर एक विकास नम्बर दो सुरक्षा. योगी सरकार के अनुसार पहले प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा उसके बाद वीवीआइपीयो की सुरक्षा. ये एक सिस्टम है इसमें कोई बड़ी बात नहीं.

यह भी पढ़ें: आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'

Continues below advertisement

पीडीए की परिभाषा पर सवाल उठाए 

सपा पर हमला बोलते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा," मुख्यमंत्री ने कहा है कि अखिलेश यादव पीडीए की परिभाषा निरन्तर बदलते रहे हैं और जैसे-जैसे और बिरादरियां आती रहेगी उन्हें जोडने का काम करते रहेंगे. अखिलेश यादव के केवल मुख्यमंत्री योगी जी की बातों का जवाब दे रहे हैं. उनके पास कुछ नहीं है. जस बीज तस अंकुर, जस बाप तस बेटा. पत्रकार मित्र भूले भी नहीं है और भूलना भी नहीं चाहिए."

सपा सरकार में अपराध गिनवाए 

आगे बोले कि जब सपा की सरकार थी पत्रकारों को किस तरीके से नेस्तेनाबूत करने का काम उस समय सपा सरकार ने किया,जबकि भाजपा मीडिया को महत्व देने का करती है. दरअसल वो अखिलेश यादव के उस बयान का जवाब दे रहे थे,  जिसमें उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पत्रकारों को देने की बात कही है. इससे पहले उन्होंने स्थानीय बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर विभागीय समीक्षा भी की.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर