Delhi Assembly Election 2020: कौन होगा दिल्ली का किंग, पांच बजे तक 53 फीसदी हुआ मतदान
Delhi Assembly Election 2020: किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज, आठ बजे से शुरू होगा मतदान। इस बार मैदान में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
ABP News BureauLast Updated: 08 Feb 2020 05:45 PM

बैकग्राउंड
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल: मैं सभी से, विशेषकर महिलाओं से, आज वोट डालने की अपील करता हूं। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के लोग किए गए काम के आधार पर मतदान करेंगे। मुझे उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता में वापस आएगी।
सुबह की शुरुआत मतदान के साथ करी। सभी दिल्लीवासियों से अपील है - वोट डालने ज़रूर जाएं, वोट उसी पार्टी को दें जो असल मुद्दों पर आपके लिए काम करे। वोट काम पर करें।
सुबह की शुरुआत मतदान के साथ करी। सभी दिल्लीवासियों से अपील है - वोट डालने ज़रूर जाएं, वोट उसी पार्टी को दें जो असल मुद्दों पर आपके लिए काम करे। वोट काम पर करें।
चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान केंद्र संख्या 161 पर टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में अपना वोट डाला; उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रहलाद सिंह साहनी और भाजपा की सुमन गुप्ता से है।
कृष्णा नगर के रतन देवी पब्लिक स्कूल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपनी मां के साथ वोट डाला। यहां से आप के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार एसके बग्गा के खिलाफ बीजेपी ने अनिल गोयल और कांग्रेस अशोक वालिया को मैदान में उतारा है।
दिल्ली के शाहीन बाग में भी मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। शाहीन पब्लिक स्कूल ओखला में बड़ी संख्या में मतदान करने मतदाता पहुंचे हैं। यहां से मौजूदा विधायक आप के अमानतुल्लाह हैं। इस बार बीजेपी ने ब्रह्म सिंह बिधुरी और कांग्रेस ने परवेज हाशमी को मैदान में उतारा है।
एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज एजुकेशन तुगलक क्रिसेंट के मतदान केंद्र में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद बोले कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य है।
दिल्ली: भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मटियाला से भाजपा ने राजेश गहलोत और कांग्रेस ने सुमेश शौकीन को चुनाव मैदान से उतारा है। AAP के गुलाब सिंह यादव मटियाला से मौजूदा विधायक और पार्टी के उम्मीदवार हैं।
मतदान से पहले दिल्ली पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या का मामला सामने आया है। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने में तैनात एसआई प्रीति अहलावत रोहिणी इलाके में मृत मिली हैं। रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के नजदीक उन्हें कई गोलियां मारी गईं। मृतक एसआई का नाम प्रीति अहलावत है। वह 2018 में ही दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं।अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
नमस्कार दिल्ली।
आज मतदान है।
बदलाव के लिए वोट करें।
विकास की गति देने वाली एवं जनहित को समर्पित सरकार चुनने के लिए वोट करें।
वोट देना आपका सबसे अमूल्य अधिकार है। स्वयं वोट दें और अपने मित्रों, सगे-संबंधियों को भी वोट देने के लिए प्रोत्साहित करें।
जय हिंद।
आज मतदान है।
बदलाव के लिए वोट करें।
विकास की गति देने वाली एवं जनहित को समर्पित सरकार चुनने के लिए वोट करें।
वोट देना आपका सबसे अमूल्य अधिकार है। स्वयं वोट दें और अपने मित्रों, सगे-संबंधियों को भी वोट देने के लिए प्रोत्साहित करें।
जय हिंद।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 9 सीटों पर पूरे देश की निगाहें हैं। ये सीटें- बदरपुर, चांदनी चौक, कालकाजी, शकूर बस्ती, सीमापुरी, नजफगढ़, मॉडल टाउन, सीमापुरी और द्वारका हैं, जहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन सीटों पर दिल्ली सरकार के तीन मंत्री सत्येंद्र जैन (शकूर बस्ती), राजेंद्र पाल गौतम (सीमापुरी) और कैलाश गहलोत (नजफगढ़) से किस्मत आजमा रह हैं। जबकि दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके कपिल मिश्रा ( मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में) भी शामिल हैं, लेकिन इस बार वो आप से नहीं बल्कि बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
हरि नगर से बीजेपी प्रत्याशी तेजिंदर सिंह बग्गा ने मतदान शुरू होने से पहले आज सुबह फतेह नगर गुरुद्वारा में पूजा की।
पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों में से 67 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि बीजेपी महज तीन सीट ही जीत पाई थी। कांग्रेस का तो खाता ही नहीं खुला था।
दिल्ली के करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में झंडेवालान इलाके में मतदान केंद्र पर मतदाताओं का आना भी शुरू हो गया है। आप के मौजूदा विधायक विशेष रवि इस बार में मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बीजेपी ने योगेंद्र चंदोलिया, तो कांग्रेस ने गौरव धनक को मैदान में उतारा है।
- हिंदी न्यूज़
- राज्य
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
- Delhi Assembly Election 2020: कौन होगा दिल्ली का किंग, पांच बजे तक 53 फीसदी हुआ मतदान