Coronavirus in India LIVE Updates: देश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले, 18 हजार के पार हुई मरीजों की संख्या

Coronavirus in India LIVE Updates: देश में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हजार के पार हो गई है। वहीं, यूपी में कोरोना पॉजिटिव के अब तक 1294 मामले सामने आ चुके हैं।1294 कोरोना पॉजिटिव में 866 तबलीगी जमात या उनके संपर्क के लोग हैं।पिछले 12 घंटे में सबसे अधिक 33 मामले अकेले रायबरेली से सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, 1294 कोरोना पॉजिटिव में 140 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 20 की मौत हो गई है। देश समेत यूपी-उत्तराखंड की कोविड-19 से जुड़ी ताजा खबरें जानने के लिए क्लिक करें।

ABP News BureauLast Updated: 21 Apr 2020 10:58 PM

बैकग्राउंड

Coronavirus Live Updates:भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को कोविड-19 के संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 18 हजार हो गया...More

Bulandshahar News : बुलंदशहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर हुई 24

जनपद में एक 62 वर्षीय डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि।

म्रतक डॉ देवेन्द्र के कांटेक्ट से कोरोना पॉजीटिव डॉ हर्ष मधु।

पॉजिटिव डॉ को कोविड-19 एल-1 हॉस्पिटल खुर्जा किया जा रहा है शिफ्ट।

आज प्राप्त हुई 158 सेम्पल की रिपोर्ट में 157 आई नेगेटिव, एक रिपोर्ट आई पॉजिटिव।

जनपद में कोरोना से अब तक एक डॉ की हो चुकी है मौत , जबकि दो कोरोना पॉजिटिव मरीजी हो चुके है ठीक।